Tamil Nadu Stampede Ordeal: तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ का शिकार बने एक पीड़ित ने दिल दहलाने वाली आपबीती सुनाई है. अस्पताल पहुंचे पीड़ित से मीडिया ने बात की तो उसने बताया कि मुझे नहीं पता क्या करुं? मेरे बेटे की आंख में चोट लगी है. अंधा हो जाएगा वो, भाई के 2 बेटे हैं. बड़े बेटे की मौत हो गई. छोटा बेटा कहां है, हमे नहीं पता. भाई की पत्नी ICU में भर्ती है. रैली में एक्टर विजय को देखने के लिए थे, क्या पता था कि एक इच्छा पूरे परिवार की बर्बादी का कारण बन जाएगी.
2026 चुनाव के प्रचार के लिए बुलाई थी रैली
बता दें कि साउथ के मशहूर एक्टर विजय थलापति ने 2 फरवरी 2024 को राजनीति में एंट्री करते हुए तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) पार्टी बनाई. विजय की तैयारी साल 2026 के विधानसभा चुनाव में उतरने और सत्तारूढ़ DMK को हराने की है. इसके लिए वे अभी से राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं, ताकि जनता के बीच पार्टी और पार्टी के एजेंडे को प्रचारित करके चुनाव जीतने के लिए जनमत जुटाया जाए. इसलिए एक्टर विजय ने शनिवार को तमिलनाडु के करूर में रैली बुलाई थी, जिसमें उनके करीब 50 हजार फैंस जुटे, लेकिन भगदड़ मच गई.
39 की मौत, CM ने जांच आयोग किया गठित
बता दें कि भगदड़ में दम घुटने, धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी में कुचले जाने से 39 लोगों की जान चली गई. मृतकों में 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं. भगदड़ मची देख विजय रैली छोड़कर चले गए और अपने चार्टर्ड प्लेन में चेन्नई के लिए रवाना हो गए. घायलों से मिलने की बजाय उन्होंने एक ट्वीट करके शोक जताया और कहा कि मेरा दिल टूट गया है. असहनीय दर्द झेल रहा हूं, तकलीफ को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. वहीं तमिलनाडु के रिटायर्ड जज अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया. केंद्र सरकार ने भी रिपोर्ट तलब की है और मजिस्ट्रेट की जांच के आदेश भी हुए हैं.
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines