तमिलनाडु के मदुरै जिले में बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश की वजह से एक घर की दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबकर एक बच्चा समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद ही पड़ोसियों ने 108 एम्बुलेंस और पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले घायल 2 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
अचानक गिरी घर की दीवार
यह मामला जिले के थिरुपरनकुंद्रम के पास वयांकुलम गांव में स्थित मुथलम्मन कोइल स्ट्रीट का है। यह हादसा सोमवार शाम 7 बजे के आसपास हुआ था। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान अम्मा पिल्लई (65), उनके पोते वीरमणि (10) और उनकी पड़ोसन वेंगट्टी (55) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हादसे से पहले बारिश की वजह से घर की बिजली कट गई थी। पूरे घर में अंधेरा था, इसलिए अम्मा पिल्लई घर के गेट पर बैठी हुई थीं और अपनी पड़ोसन वेंगट्टी से बात कर रही थीं। तभी अचानक घर की दीवार गिर गई, जिसके मलबे के नीचे वेंगट्टी, अम्मा पिल्लई और उनके पोते वीरमणि दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद ही पड़ोसियों ने 108 एम्बुलेंस सर्विस और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तीनों घायलों को वलैयांगुलम सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान वेंगट्टी की मौत हो गई। वहीं, अम्मा पिल्लई और वीरमणि की भी हालत काफी गंभीर थी, उन्हें आगे के इलाज के लिए मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: Khargone News: दूषित पानी पीने से 350 से ज्यादा बीमार, उल्टी-दस्त से महिला की मौत
मदुरै में कुछ दिनों से हो रही बारिश
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मदुरै के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। कई जगहों पर तो तेज हवाएं और तूफान आ रहे हैं। इसके अलावा जगह-जगह खेतों और तालाबों में पानी भर गया है।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
8 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
8 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
9 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
10 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
13 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
17 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
17 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines