Tamil Nadu: मदुरै पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 951 किलोग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस ने इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि दो अन्य भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए तस्करों की पहचान प्रभाकरन और सेंथिल प्रभु के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि भागने वालों में जयकुमार और रामकुमार शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि जब्त किया गया गांजा एक मिनीट्रक में तस्करी कर लाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, एक गुप्त सूचना के आधार पर एसएस कॉलोनी पुलिस ने कोचादई इलाके में वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से चल रहे एक मिनी ट्रक को रोका।
और पढ़िए – पाटन में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और जीप की टक्कर में 7 लोगों की मौत
और पढ़िए – पीएम मोदी ने त्रिपुरा के मतदाताओं से की रिकॉर्ड संख्या में वोट करने की अपील
ट्रक को रोके जाने के बाद दो तस्कर कूदकर भागे
पुलिस ने बताया कि ट्रक को रोके जाने के तुरंत बाद सवार चार में से दो लोग कूदकर भाग गए। पकड़े गए तस्करों की पहचान कोयम्बटूर के 36 वर्षीय सेंथिल प्रभु और मदुरै के 33 वर्षीय प्रभाकरन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जब मिनी ट्रक की तलाशी ली गई तो पुलिस को 24 बोरे मिले, जिसमें 475 पार्सल में गांजा भरा था। हर पार्सल का वजन 2 किलो था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
10 mins agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
4 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
5 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines