चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए मुफ्त ब्रेकफास्ट उपलब्ध कराएगी। तमिलनाडु सरकार ने इस योजना के लिए 33.56 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि पहले चरण में यह योजना कुछ जिलों और दूरदराज के गांवों में स्थानीय सरकारी निकायों के माध्यम से शुरू की जाएगी, जिसके बाद इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में 1,545 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के लगभग 1.14 लाख बच्चे इस योजना से लाभान्वित होंगे।
चेन्नई के एक सरकारी स्कूल में आयोजित समारोह में, सीएम स्टालिन ने छात्रों से कहा कि चूंकि वे सुबह जल्दी स्कूल आ रहे थे और नाश्ता नहीं कर पाते, इसलिए सरकार ने सरकारी स्कूलों में नाश्ता उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस योजना के लिए सरकारी आदेश पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और यदि छात्रों को खुद पर भरोसा है, तो पढ़ाई में कोई समस्या नहीं आएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह योजना छात्रों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करेगी और छात्रों में पोषण की कमी को कम करने में मदद करेगी। पहले चरण के दौरान, यह योजना राज्य के कुछ जिलों और दूरदराज के गांवों में स्थानीय सरकारी निकायों की मदद से शुरू की जाएगी। इसके बाद इस योजना का विस्तार पूरे राज्य में किया जाएगा।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
5 mins agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
47 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
3 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
4 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
5 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
6 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines