Tamil Nadu IT Raids: तमिलनाडु के बिजली मंत्री और DMK नेता वी सेंथिल बालाजी से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। इस दौरान मंत्री सेंथिल बालाजी के भाई अशोक के परिसरों की तलाशी लेने आए डीएमके कार्यकर्ताओं और आईटी अधिकारियों के बीच झड़प की भी सूचना है।
सूत्रों के अनुसार, राज्य के मंत्री सेंथिल बालाजी से कथित संबंध रखने वाले विभिन्न सरकारी ठेकेदारों के आवासों और कार्यालयों में लगभग 40 स्थानों पर छापे मारे गए।
बता दें कि डीएमके नेता बालाजी करूर से विधायक हैं। सूत्रों ने कहा कि फिलहाल चेन्नई, करूर और अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने कहा, करूर और कोयम्बटूर सहित शहरों में कथित तौर पर मंत्री से जुड़े व्यक्तियों के परिसरों में तलाशी ली जा रही थी।
मंत्री के करीबी रिश्तेदार और कुछ ठेकेदार कथित तौर पर उन लोगों में शामिल थे जिनके परिसरों की आयकर अधिकारियों द्वारा तलाशी ली जा रही थी। बता दें कि करूर के वरिष्ठ द्रमुक नेता बालाजी के पास मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क विभाग भी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 hr agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
1 hr agoLIVE: वाराणसी में आज IAF का एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं PM मोदी
2 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
11 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
11 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
12 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
13 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
16 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
17 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines