Tamil Nadu Hooch Tragedy : तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब ने मौत का तांडव मचा दिया। मरने वाली की संख्या 47 हो गई, जिनमें से 24 मौतें एक ही गांव करुणापुरम में हुईं। इस गांव का ऐसा कोई भी घर नहीं बचा है, जो जहरीली शराब को शिकार न हुआ हो। पूरे गांव में लाशों की कतारें लग गईं और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक परिवार के अनाथ हुए 3 बच्चों ने आपबीती सुनाई।
करुणापुरम गांव के बाहर एक छोटा सा श्मशान घाट स्थित है, जहां गुरुवार की शाम को खचाखच भीड़ थी। इस छोटे से श्मशान घाट में एक साथ 24 चिताएं जलने लगीं। इस जहरीली शराब कांड में छोटे बच्चे अनाथ हो गए, बूढ़े माता-पिता अकेले रह गए, महिलाएं विधवा हो गईं और भाई-बहन रो रहे हैं। पूरे गांव में मातम का माहौल है।
यह भी पढे़ं : पहले जब्त किए 69 हजार रुपये, फिर किया वापस; तमिलनाडु में पर्यटकों के साथ ये क्या हुआ?
अवैध शराब ने बच्चों के माता-पिता की ले ली जान
इस त्रासदी से 3 बच्चे सदमे हैं, उनकी आंखें सूख गई हैं। उनके माता-पिता दोनों की अवैध शराब पीने से मौत हो गई। इसे लेकर 14 वर्षीय राघवन ने कहा कि जब वे स्कूल से लौटे तो उन्हें बताया गया कि उनके माता-पिता बीमार हैं। जब वे सरकारी अस्पताल पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। उन्हें इस बात का अहसास ही नहीं था कि जब वे स्कूल से लौटेंगे तो उनके माता-पिता इस दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे। उसने कहा कि अब उसके स्कूल की फीस और घर का किराया कौन देगा?
अनाथ बच्चों की नानी ने कहा- बेटी ने दवा समझकर पी ली थी शराब
अनाथ बच्चों की नानी ने रोते हुए कहा कि मेरी बेटी के पेट में दर्द था। वह मेडिकल स्टोर से सिरप लेकर आई। मेरा दामाद शराबी था। दुर्भाग्यपूर्ण उस दिन दामाद ने जहरीली शराब आधा पी थी और आधी रख दी। मेरे बेटी ने सोचा कि यह उसकी दवा है और उसने गलती से इसे पी लिया। कुछ देर बाद बेटी ने कहा कि उसे कुछ नहीं दिखाई दे रहा है और उसके पेट की दर्द और बढ़ गई। अस्पताल पहुंचे ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढे़ं : जहरीली शराब कांड से तमिलनाडु सरकार में मचा हड़कंप
अबतक 47 लोगों की गई जान
पूरे जिले में 20 जून को अवैध शराब पीने से हुई मौतों की खबर आग की तरह फैल गई। घरवाले इस उम्मीद से अस्पताल पहुंचे कि यह खबर झूठ है। शाम तक मरने वालों की संख्या 42 पहुंच गई और शुक्रवार सुबह यह आंकड़ा 47 हो गया।
संबंधित खबरें
'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
1 hr ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
1 hr ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
1 hr ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
3 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
3 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
4 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
7 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च जारी, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines