Tamil Nadu Hooch Tragedies: तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में जहरीली शराब पीने से मंगलवार को चार और लोगों की मौत हो गई। मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 22 पहुंच गया है। पिछले सप्ताह वीकेंड पर अवैध शराब के सेवन से अब तक विल्लुपुरम जिले के मरक्कनम से 14 और चेंगलपट्टू जिले के मदुरंथकम से 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मंगलवार को तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार और डीजीपी सिलेंद्र बाबू को दोहरी जहरीली शराब त्रासदियों को लेकर नोटिस जारी किया। आयोग ने एक बयान में राज्य सरकार से अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने को कहा है।
डीएमके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया ये आरोप
मामले को लेकर तमिलनाडु सरकार को विपक्षी नेताओं से भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने डीएमके पर आरोपी अमावसाई को मुआवजा प्रदान करने का आरोप लगाया।
अन्नामलाई ने ट्विटर पर लिखा कि आरोपी अमावसई चेंगापट्टू अवैध शराब मामले में मुख्य आरोपी है और वह चेंगलपट्टू जिले के चिथमूर में एक डीएमके पदाधिकारी का भाई है। गिरफ्तारी के डर से अमावसाई ने अवैध शराब पीने का नाटक किया, जिसके कारण उसने अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डीएमके सरकार ने अन्य पीड़ितों की तरह आरोपी अमावसाई को भी 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी है।
इसके अलावा, तमिल मनीला कांग्रेस ने 20 मई को चेन्नई में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ एक अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी ने नकली शराब की बिक्री की निंदा की और कहा कि वे 22 मई को एक राज्यव्यापी अभियान भी शुरू करेंगे।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 hr ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
2 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
3 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
4 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
8 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
11 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines