हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

तीन स्टेट में दो दिन बारिश से नहीं मिलेगी राहत! बस, ट्रेन और हवाई सेवाएं प्रभावित

Train Cancelled: देशभर में मानसून की वापसी होनी शुरू हो गई है, लेकिन अभी भी कई स्टेट हैं जहां पर बारिश लगातार अपना कहर बरपा रही है। लगातार बारिश की वजह से कई जगह पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन

Train Cancelled: मंगलवार को चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई। इसकी वजह से आवासीय इलाकों और सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर असर पड़ने के अलावा ट्रेफिक पर भी असर पड़ा। कई इलाकों में बस सेवाएं प्रभावित हुईं। वहीं, दक्षिणी रेलवे ने चेन्नई सेंट्रल समेत चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है।

सड़कों पर भरा पानी

कर्नाटक और तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्यों के कई इलाकों में लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली। मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट पर मूसलाधार बारिश होगी।

ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश? जानें अगले 15 दिन का अपडेट

बस, ट्रेन और हवाई सेवाएं प्रभावित 

तेज बारिश के बाद कई घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। सड़कों पर पानी भरा होने की वजह से लोग घर से निकल नहीं पा रहे हैं जिसके चलते समय से एयरपोर्ट नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसी कड़ी में दक्षिण रेलवे ने चेन्नई सेंट्रल-मैसूरी कावेरी एक्सप्रेस समेत चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है। इसके अलावा कई दूसरी ट्रेनों के डायवर्जन की भी जानकारी दी है।

दो दिन तक होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में अगले दो दिनों तक और बारिश होने का अनुमान लगाया है। बुलेटिन में कहा गया है कि 16 अक्टूबर को, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और चेन्नई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

बेंगलुरु में स्कूल बंद

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यहां पर भी कई इलाकों में पानी भरने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इसको देखते हुए पुडुचेरी में भी 16 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया।

सीएम एमके स्टालिन ने भारी बारिश के बावजूद सफाई, नागरिक कर्मचारियों और अधिकारियों की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। सरकार ने निजी कंपनियों को सलाह देते हुए कहा कि वह अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने का ऑप्शन रखें।

ये भी पढ़ें: Train Cancelled List: दीपावली-छठ से पहले रेलवे ने यात्रियों को दी बुरी खबर, कैंसिल की ये ट्रेनें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें