Virudhunagar Tamil Nadu Cracker Factory Explosion: तमिलनाडु में शनिवार दोपहर को जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत होने की खबर है। मृतकों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं हादसे में करीब 8 लोग घायल हुए हैं, जिनका शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, धमाका विरुधुनगर में वेम्बाकोट्टई के पास रामू देवनपट्टी में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। विस्फोट की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, प्रशासन, पुलिस और अस्पताल की टीमें मौके पर पहुंचीं।
बुरी हालत में मिले मजदूरों के शव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पटाखा फैक्टी शिवकाशी कार्नेशन इलाके के रहने वाले विग्नेश की है, जिसमें 74 कमरों में पूरी फैक्ट्री का काम होता था। फैक्ट्री के पास लाइसेंस है, जो केंद्रीय पेट्रोलियम एवं विस्फोटक विभाग से मिला हुआ है। करीब 150 लोग इसमें काम करते हैं।
शनिवार को जब धमाका हुआ तो मजदूर हर रोज की तरह पटाखे बनाने में जुटे थे कि अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में 4 कमरे आए। हादसे में मारने वालों की पहचान रमेश, करुप्पासामी, अभयज, मुथु, अंबिका, मुरुगाजोथी और शांता के रूप में हई है, जिसके शव बुरी हालत में मलबे के नीचे दबे मिले।
यह भी पढ़ें: ‘अवैध संबंध, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग’; पत्नी के आशिक को मार दंगों में मरा दिखाया, जानें कैसे खुला खौफनाक राज?
कड़ी मशक्कत से आग पर पाया गया काबू
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। धमाका होने की सूचना मिलते ही शिवकाशी, एजयरामपन्नई और वेम्बक्कोट्टई फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि फैक्ट्री में धमाका कैसे हुआ? लेकिन लोगों का कहना है कि धमाके की गूंज दूर दूसरे गांव तक भी सुनाई दी।
यह भी पढ़ें: Reels देखने-बनाने का ऐसा जुनून कि मोबाइल से दूरी बर्दाश्त नहीं हुई! पति ने रोका तो उठाया खौफनाक कदम
संबंधित खबरें
'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
23 mins ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
3 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
3 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
6 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
6 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
6 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
7 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
18 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines