Tamil Nadu BJP Chief Snaps At Reporter: तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अन्नामलाई ने उनसे सवाल पूछने वाली एक महिला पत्रकार के सवाल पर चुटकी ली। इस पूरे बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो को लेकर पत्रकारों ने तमिलनाडु भाजपा चीफ की आलोचना की है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तमिल भाषा में है। वीडियो के मुताबिक, जब अन्नामलाई से एक महिला पत्रकार ने पूछा गया कि अगर वे तमिलनाडु भाजपा के चीफ नहीं होते, तो क्या तब भी वे भाजपा साथ बने रहते? इस सवाल के जवाब में पहले तो के अन्नामलाई भड़क गए, फिर उन्होंने कैमरे के सामने महिला रिपोर्टर से उन्हें अपने पास (बगल) में आकर खड़ा होने को कहा ताकि हर कोई ये देख सके कि वो सवाल किससे पूछ रही हैं।
तमिलनाडु भाजपा चीफ ने कहा कि आओ और मेरे बगल में खड़े हो जाओ। लोगों को टीवी के माध्यम से देखने दो कि मुझसे ऐसा सवाल किसने पूछा? सवाल पूछने का एक तरीका है। आठ करोड़ लोगों को उस व्यक्ति को जानना चाहिए जिसने इतना शानदार सवाल पूछा है।
उन्होंने महिला रिपोर्टर को बार-बार कैमरे के सामने खड़े होने के लिए कहा, जिस पर साथी पत्रकारों ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मैं पूर्णकालिक राजनेता नहीं हूं। किसान होना मेरी पहचान है, फिर राजनेता बनना और फिर बीजेपी के साथ रहना।
अन्नामलाई थोड़ी देर बाद थोड़ा नरम हुए और उन्होंने महिला रिपोर्टर को उचित तरीके से सवाल पूछने की सलाह दी। भाजपा नेता ने कहा कि अच्छे इरादे से मैं आपको सलाह दे रहा हूं बहन। उधर, कोयम्बटूर प्रेस क्लब ने अन्नामलाई की इस हरकत की कड़ी निंदा की।
अन्नामलाई को नेता होने की पहले नैतिकता सीखनी चाहिए: कोयंबटूर प्रेस क्लब
कोयंबटूर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एआर बाबू ने कहा कि पत्रकारिता नैतिकता का उपदेश देने से पहले, अन्नामलाई को एक नेता होने की नैतिकता सीखनी चाहिए और सम्मानपूर्वक कार्य करना चाहिए। पत्रकारिता नागरिकों और सार्वजनिक जीवन में रहने वालों के बीच एक पुल के रूप में खड़ी है।
तमिलनाडु कांग्रेस की लक्ष्मी रामचंद्रन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मैंने किसी में भी ऐसा अहंकार नहीं देखा… जयललिता, नरेंद्र मोदी या शाह… किसी में भी नहीं। अन्नामलाई सोचते हैं कि वे मानव जाति के लिए भगवान का उपहार है! क्या तमिलनाडु में मुख्यमंत्री या एडप्पादी पलानीस्वामी समेत कोई भी राजनेता अन्नामलाई की तरह एक महिला पत्रकार से बात करके बच सकता है?
संबंधित खबरें
अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218 किमी दूर हिला इलाका
5 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
28 mins agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
55 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
5 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines