RBI Deputy Governor: केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्वामीनाथन जानकीरमन को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया। उनका कार्यकाल तीन सालों के लिए या अगले आदेशों तक रहेगा। जानकीरमन ने महेश कुमार जैन का स्थान लिया है। जैन का कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास हैं।
केंद्रीय बैंक में कुल चार डिप्टी गवर्नर हैं। माइकल देवव्रत पात्रा, एम राजेश्वर राव और टी रबी शंकर के अलावा अब नए डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन होंगे।
यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra: अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान दो मंजिला मकान का छज्जा गिरा, युवक की मौत, 8 घायलजानें कौन हैं स्वामीनाथन
- स्वामीनाथन जानकीरमन वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक हैं। एसबीआई में उनका 30 साल से ज्यादा लंबा करियर रहा है।
- तीन दशक के लंबे कार्यकाल में स्वामीनाथन ने एसबीआई में रिटेल एंड कार्पोरेट बैंकिंग, इंटरनेशनल बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस समेत कई तरह के काम संभाल चुके हैं।
- जानकीरमन डिजिटल बैंकिंग वर्टिकल के प्रमुख के रूप में बैंक की डिजिटल परिवर्तन यात्रा का हिस्सा रहे हैं।
- उन्होंने यस बैंक, जियो पेमेंट्स बैंक, और एनपीसीआई के साथ-साथ बैंक ऑफ भूटान में भी काम किया है।
महेश कुमार जैन ने 2018 में सभाला था पद
महेश कुमार जैन ने जून 2018 में तीन साल के डिप्टी गवर्नर का पद संभाला था। तीन साल पूरे होने पर उनके कार्यकाल को 2021 में दो साल की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया था। 22 जून को उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
11 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
11 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
11 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
13 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
13 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines