Jammu & Kashmir News: जम्मू के अखनूर सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां फॉरवर्ड पोस्ट पर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ) विस्फोट से सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोलिंग करते हुए जवान इसकी चपेट में आ गए थे। आशंका जताई जा रही है कि ये आईईडी आतंकियों द्वारा लगाई गई थी। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
अधिकारी ने दी यह जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना मंगलवार करीब चार बजे की है। अखनूर सेक्टर के लालेली (Laleali) में बाड़ के पास सेना का एक गश्ती दल अपनी रूटीन पेट्रोलिंग पर था, तभी सीमा के पास एक आईईडी विस्फोट हुआ। जिसमें तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, इलाज के दौरान दो जवानों ने दम तोड़ दिया। एक जवान की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नामंदर गांव के पास प्रताप नहर में कुछ स्थानीय लोगों ने जंग लगे मोर्टार शेल देखा था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाया, जिसने जंग लगे मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया, ‘हमारे सैनिक इलाके में दबदबा बनाए हुए हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स दो वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है और उन्हें श्रद्धांजलि देता है।’
पिछले साल भी मिली थी IED
बता दें कि इससे पहले 11 दिसंबर 2024 को कश्मीर में हंदवाड़ा-बारामूला हाईवे पर सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिली थी। हालांकि, सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों की साजिश को नाकाम करते हुए आईईडी को नष्ट कर दिया था।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
7 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
10 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
12 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines