Surekha Yadav Retirement: सुरेखा यादव, जो एशिया की पहली महिला लोको पायलट है वह आज 36 साल की सेवा के बाद रिटायर होने वाली हैं. मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुरेखा इस महीने के अंत में सेवानिवृत हो जाएंगी. अधिकारी ने बताया कि सुरेखा यादव की 1989 में भारतीय रेलवे में भर्ती हुई और वो अगले वर्ष सहायक चालक बनीं. उन्होंने एशिया की पहली महिला ट्रेन चालक बनकर इतिहास रच दिया.
एशिया की पहली महिला ड्राइवर सुरेखा यादव महाराष्ट्र के सतारा जिले में जन्मीं हैं. रेलवे से जुड़ने से पहले उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने 1996 में एक मालगाड़ी चलाई और 2000 तक उन्हें मोटर वुमन के पद पर पदोन्नत किया गया. एक दशक बाद उन्होंने घाट चालक के रूप में योग्यता प्राप्त की और अंत में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन संभाला.
महिला सश्क्तीकरण की प्रतीक हैं सुरेखा- मध्य रेलवे
मध्य रेलवे ने एक्स पर एक ट्वीट में लिखा, एशिया की पहली महिला रेल चालक श्रीमती सुरेखा यादव, 36 वर्षों की शानदार सेवा के बाद 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगी.
एक सच्ची पथप्रदर्शक, उन्होंने बाधाओं को तोड़ा, अनगिनत महिलाओं को प्रेरित किया और साबित किया कि कोई भी सपना अधूरा नहीं है. उनकी यात्रा भारतीय रेलवे में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक सदैव बनी रहेगी.
संबंधित खबरें
CJP प्रोटेस्ट की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी देर में सुनवाई
25 mins agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
2 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
2 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
4 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
5 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल में दोनों सीटों पर BJP, पुडुचेरी में NDA की सहयोगी जीती
7 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
7 hrs agoLIVE: राष्ट्रपति ने 'इंडिया अलायंस' को आज रात 8 बजे दिया मुलाकात का वक्त
8 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines