Sun Breaks: सूरज (SUN) का एक बड़ा हिस्सा अपनी सतह से टूटकर अब बवंडर बन गया है, जो उसके चारों ओर चक्कर काट रहा है। यह देख वैज्ञानिक चिंता में पड़ गए हैं। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह कैसे संभव हुआ है?
इस खगोलीय घटना को नासा के जेम्स वेब टेलिस्कोप ने रिकॉर्ड किया है। साथ ही इस वीडियो को अंतरिक्ष मौसम वैज्ञानिक डॉ. तमिता स्कोप ने शेयर किया, जो जमकर वायरल हो रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, 11 साल के सौर चक्र के दौरान आमतौर पर सूर्य के 55 डिग्री अक्षांश के पास असामान्य गतिविधि होती है, लेकिन इस घटना ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है।
आप भी देखिए VIDEO
डॉ स्कोव ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा, ‘आइए ध्रुवीय भंवर के बारे में बात करें! नॉदर्न प्रॉमिनेंस से मटेरियल अभी अभी मुख्य फिलामेंट से अलग हो गया है। अब हमारे उत्तरी ध्रुव के चारों ओर एक विशाल ध्रुवीय भंवर में चक्कर लगा रहा है। यहां 55 डिग्री से ऊपर सूर्य की वायुमंडलीय गतिकी को समझने के निहितार्थों को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जा सकता है।’
और पढ़िए –PM Modi: अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- पीएम मोदी खत्म करा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध
वैज्ञानिक का दावा- कभी नहीं देखा ऐसा भंवर
यूएस नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक रिसर्च के सोलर फिजिसिस्ट स्कॉट मैकिन्टोश दशकों से सूर्य पर रिसर्च कर रहे हैं। उनका स्पेस डॉट कॉम से बातचीत में दावा किया है कि उन्होंने सोलर फ्लेयर के टूटने पर कभी ऐसा भंवर नहीं देखा है।
धरती पर क्या होगा असर?
नासा का कहना है कि ऐसी घटनाएं पहले भी देखी गई हैं। लेकिन सूरज का टुकड़े में टूटना नई चिंता है। सूर्य पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। धरती पर क्या असर होगा, इसका पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Leonardo DiCaprio: टाइटैनिक स्टार लियोनार्डो डिकाप्रियो ने की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार की तारीफ, जानें क्यों
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
36 mins agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines