Sultanpur accident: दिल्ली के सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर सोमवार को एक 20 वर्षीय महिला की हत्या के विरोध में भारी भीड़ देखी गई। कंझावला कांड पर लोगों का गुस्सा फूटा है। उन्होंने सुल्तानपुरी थाने का घेराव किया है। साथ ही साथ आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता राखी बिड़लान को भी घेरा। वहीं AAP एलजी वीके सक्सेना के घर के बाहर प्रदर्शन कर रही है।
रविवार तड़के 20 वर्षीय महिला के स्कूटर को टक्कर मारने वाली कार में सवार पांच लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों लोग थाने के बाहर जमा हो गए। पुलिस के मुताबिक, कार में सवार पांच लोगों को लापरवाही से गाड़ी चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
महिलाओं के एक समूह ने दिल्ली पुलिस की एक गाड़ी को थाने में घुसने से भी रोक दिया, नारेबाजी की और महिला और उसके परिवार के लिए न्याय की मांग की। हादसे के करीब एक घंटे बाद महिला की अधजली लाश मिली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उसे काफी दूर तक घसीटने के कारण उसके कपड़े फट गए थे।
और पढ़िए –गुरु वाले बयान पर असम के CM हिमंत सरमा का पलटवार, बोले- राहुल गांधी का नागपुर में स्वागत है
परिवार ने उठाए पुलिस पर सवाल
नए साल के जश्न के बीच राजधानी दिल्ली में 20 साल की लड़की को करीब 4 किमी तक सड़क पर घसीटने के मामले में दिल्ली पुलिस की थ्योरी सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस का कहना है कि ये जानलेवा एक्सीडेंट है, लेकिन परिवार वाले इसे मर्डर कह रहे हैं। पीड़ित की मां का कहना है कि वह बहुत सारे कपड़े पहने थी, लेकिन जब उसकी बॉडी मिली तो वह पूरी तरह नेकेड थी। एक भी कपड़ा नहीं था। ये कैसा एक्सीडेंट है?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कंझावाला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
FIR में बढ़ाई गईं धाराएं
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हमारी जांच के अनुसार यह एक भयानक दुर्घटना थी। कार में मौजूद सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। डॉक्टरों के बोर्ड के जरिए होगा मृतका का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि FIR में IPC की धारा 304 भी जोड़ी गई है ताकि आरोपी को आसानी से जमानत न मिले।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
24 mins agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
41 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 hr agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
3 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines