Suchna Seth Son Post Mortem Report: बेंगलुरु की AI कंपनी की CEO सूचना सेठ ने अपने ही हाथों से अपने ही जिगर के टुकड़े को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 4 साल के मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो उसमें हुए खुलासों ने पुलिस वालों के भी होश उड़ा दिए। हिरियुर तालुक अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ कुमार नाइक के अनुसार, सूचना सेठ ने 4 साल के बेटे को तड़पा-तड़पा कर मारा। इसके बाद उसने अपनी नस काटकर सुसाइड करने की कोशिश की, इसलिए खून के धब्बे होटल रूम के फर्श पर मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सूचना ने बेटे को मुंह-नाक दबाकर, गला घोंटकर मारा। मुंह-नाक दबाने के लिए उसने किसी कपड़े या तकिए का इस्तेमाल किया होगा। गला घोंटने के लिए उसने तार का इस्तेमाल किया होगा। दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई।
जकार्ता से लौटा बच्चे का पिता, बोला- खुंदक में मार दिया
कैलंगुट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर परेश नाइक के अनुसार, जब सूचना ने बेटे को मारा, तब उसका पति वेंकट रमन इंडोनेशिया के जकार्ता में था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही वह मंगलवार शाम को जकार्ता से लौट आया। वह सीधा कनार्टक के चित्रदुर्ग में पहुंचा। उसकी परमिशन लेकर ही डॉक्टरों ने बच्चे का पोस्टमार्टम किया। वेंकट रमन ने बताया कि उसकी और सूचना की शादी 2010 में हुई थी। शादी के 9 साल बाद बेटा हुआ था, उसे भी सूचना ने अपनी खुंदक में मौत के घाट उतार दिया। 2020 में अनबन के कारण हम अलग हो गए। हालांकि कोर्ट से तलाक मिल गया था, लेकिन बेटे की कस्टडी सूचना के पास थी। उसने कोर्ट से बेटे से मिलने देने की गुहार लगाई तो कोर्ट ने भी परमिशन दे दी, लेकिन सूचना को यह नागवार गुजरा। वह नहीं चाहती थी कि वह मुझसे मिले, इसलिए उसने बेटे को मार दिया।
गोवा में मारा, लाश बैग में डालकर कनार्टक ले गई सूचना
बता दें कि द माइंडफुल AI लैब की संस्थापक 39 वर्षीय सूचना सेठ नहीं चाहती थी कि बेटा अपने पिता से मिले। इसलिए वह उसे घुमाने के बहाने गोवा ले गई। वहां कैंडोलिम के होटल सोल बनयान ग्रांडे के कमरा नंबर 404 में वह ठहरी। शनिवार रात को उसने बेटे की मुंह-नाक और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद नस काटकर खुद की जान लेनी चाही, लेकिन उसने बेटे की लाश को बैग में डाला और रविवार शाम को होटल से चैकआउट कर दिया। बेटा साथ नहीं होने पर होटल स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने टैक्सी का नंबर ट्रेस करके ड्राइवर से संपर्क किया और उसे सूचना को लेकर नजदीकी पुलिस स्टेशन आने को कहा। वह कर्नाटक के चित्रदुर्ग में ऐमंगला पुलिस स्टेशन में टैक्सी ले गया, जहां पुलिस ने सूचना को पकड़ लिया। उसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines