Stray Dog attack in Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार महीने के एक मासूम को आवारा कुत्ते ने नोंचकर मार डाला। बताया जाता है कि जब यह घटना हुई, उस समय मासूम के माता-पिता काम करने गए हुए थे।
छह दिसंबर की घटना
अधिकारियों ने बताया कि घटना छह दिसंबर की है। हैदराबाद के शैकपेट इलाके में एक झोपड़ी में रहने वाले बच्चे के माता-पिता मजदूर हैं। वे मासूम को पालने में छोड़कर काम पर चले गए थे। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे मासूम घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि मासूम के माता-पिता के जाने के बाद तीन आवारा कुत्ते झोपड़ी के पास आए, जिसमें से एक कुत्ता झोपड़ी में घुस गया और उसने बच्चे के चेहरे पर काट लिया। इस पर बच्चे को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 24 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता तेलंगाना के ही महबूब नगर जिले के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Stray Dogs Attack: बरेली में कुत्तों ने 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला, शरीर पर घाव के 200 निशान मिले
20 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया
इस दर्दनाक घटना के सामने के बाद इलाके के करीब 20 आवारा कुत्तों को पकड़ लिया गया। जब जांच की गई तो पता चला कि सभी की नसबंदी हो चुकी है। इसके बाद सभी कुत्तों को छोड़ दिया गया।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
बता दें कि स्ट्रीट डॉग के हमले में मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी ही एक घटना 19 फरवरी को हैदराबाद के ही अंबरबेट जिले में देखने को मिली थी, जहां कुत्तों के झुंड ने चार साल के लड़के को हमला कर मार डाला था।
राजस्थान के बूंदी जिले में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। यहां तीन आवारा कुत्तों ने 12 साल के मासूम बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला। यह घटना सदर थाना इलाके की है।
यह भी पढ़ें: दूसरी कक्षा की छात्रा के पीछे पड़े आवारा कुत्ते तो आया पैनिक अटैक, सदमे से हुई बच्ची की मौत
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
7 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
11 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
11 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines