Shivamoggas stone pelting incident: कर्नाटक के शिवमोगा में सोमवार को शांतिनगर-रागीगुड्डा में ईद मिलाद जुलूस के दौरान भारी पथराव हुआ। पथराव के कारण 5 लोग घायल हो गए। जिसके बाद प्रशासन ने अब यहां धारा 144 लागू कर दी है। सीएम सिद्धारमैया ने प्रेस को बताया कि अभी तक 40 लोगों को अरेस्ट किया गया है। शिवमोगा महानगर पालिका सीमा के अंदर धारा 144 लागू करने के बाद पुलिस कड़ी नजर रख रही है। किसी भी उपद्रवी को नहीं बख्शा जाएगा। ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों ने पुलिस पर भी पथराव किया, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। ईद मिलाद जुलूस के दौरान अचानक उपद्रवियों के समूह ने पथराव कर दिया। जिसके कारण कुछ घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें-8 बड़े चेहरे…जिन पर राजस्थान चुनाव में भाजपा की जीत का दारोमदार, CM की रेस में भी आगे
पुलिस की अपील-शिकायत देने आगे आएं लोग
शिवमोगा के एसपी जीके मिथुन कुमार ने कहा कि इलाके में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। घटना में कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगी हैं। जिनकी शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ पुलिस अफसरों को चोटें लगी हैं। जिन लोगों का नुकसान हुआ है, पुलिस की अपील है कि वे लोग शिकायत दर्ज करवाएं। पुलिस वीडियो क्लिप की जांच भी कर रही है। जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनके आधार पर बदमाशों को अरेस्ट किया जा रहा है। धारा 144 लागू होने के बाद पुलिस तेजी से इलाके में गश्त कर रही है।
एसपी की अपील-अफवाहों की तरफ ध्यान न दें
इलाके में फिलहाल 500 होमगार्ड, 2 रैपिड एक्शन फोर्स की कंपनियां तैनात की गई हैं। 20 कर्नाटक रिजर्व पुलिस के जवान भी यहां तैनात हैं। पुलिस के जवानों के अलावा एक स्थानीय शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। ईद मिलाद का जुलूस बाकी जगह शांति से निकला है। हालात पूरी तरह कंट्रोल में हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी अफवाह की तरफ ध्यान न दें।
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
2 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
3 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
4 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
5 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
5 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
7 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
8 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
9 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
12 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines