State of Rural Employement Report 2024: आपने अक्सर काम की तलाश में लोगों को घर से दूर किसी दूसरे शहर में जाते देखा होगा। खासकर बड़े शहरों की चकाचौंध देखकर हजारों की संख्या में युवा घर छोड़ने का फैसला ले लेते हैं। कोरोना काल में इसका लाइव उदाहरण देखने को मिला था, जब लॉकडाउन लगने के बाद लाखों लोगों ने पैदल ही अपने गांव का रुख कर लिया था। हालांकि अब एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। ग्रामीण इलाकों में युवा काम के लिए बाहर नहीं जाना चाहते हैं।
70-85 प्रतिशत नौकरी में खुश नहीं
सोमवार को जारी एक रिपोर्ट की मानें तो गांव में रहने वाले 60 प्रतिशत युवा और 70 फीसदी महिलाएं नौकरी करने के लिए दूर जाने से परहेज करते हैं। ये लोग गांव के आसपास काम की तलाश में रहते हैं, जिससे वो घर के नजदीक रह सकें। 70-85 प्रतिशत नौकरी में खुश नहीं है और नए अवसरों की तलाश में लगे रहते हैं। कई युवा तो करियर बदलने से भी परहेज नहीं करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार युवा नौकरी छोड़कर छोटा कारोबार या ट्रेडिंग का बिजनेस शुरू कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस, जो बन सकते हैं बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री
महिलाओं की क्या है स्थिति?
भारतीय ग्रामीण रोजगार रिपोर्ट 2024 की मानें तो गांव में रहने वाली ज्यादातर महिलाएं सरकारी नौकरी करना पसंद करती हैं। ऐसे में टीचर और कलर्स की जॉब की तरफ महिलाओं का खास आकर्षण है। हालांकि सेल्स और मार्केटिंग के रोल को लेकर महिलाओं ने कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
21 राज्यों में हुआ सर्वे
पुरुषों की बात करें तो उन्होंने टीचर, कलर्क, अकाउंटेंट और फैक्ट्री के कामों में रुचि दिखाई है। गांव में भी इन नौकरियों की मांग बढ़ रही है। इसके अलावा गांव में गिग वर्कर्स की तादाद भी तेजी से बझड रही है। भारतीय ग्रामीण रोजगार रिपोर्ट 2024 के अंतर्गत 21 राज्यों में सर्वे किया गया, जिसमें ये नतीजे सामने आए हैं।
क्या हैं आंकड़े?
रिपोर्ट के आंकड़ों की मानें तो 26-35 साल के बीच 85 प्रतिशत पुरुषों के पास रोजगार है तो 10 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं। वहीं महिलाओं की बात करें तो 40 प्रतिशत महिलाओं के पास भी रोजगार है, एक चौथाई महिलाओं ने काम के प्रति रुचि जाहिर की है और एक तिहाई महिलाएं नौकरी करने में कोई दिलचस्पी नहीं रखती हैं।
यह भी पढ़ें- Wayanad Landslide: क्या थी वायनाड हादसे के पीछे की वजह? पर्यावरण मंंत्री ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
35 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
40 mins agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
11 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
11 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines