नई दिल्ली: टीडीपी नेता व आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में रविवार को एक बार फिर भगदड़ (Stampede Tragedy) मच गई। गुंटूर के एसपी आरिफ हफीज ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। 13 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआए जब गुंटूर के विकास नगर में फ्री राशन किट डिस्ट्रीब्यूट कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग आए थे। नायडू निकलने के कुछ देर बाद ही भगदड़ मच गई। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बीते पांच दिनों में आंध्र में ये दूसरी घटना है। इससे पहले 28 दिसंबर को नेल्लोर में चंद्रबाबू के कार्यक्रम में भगदड़ मची थी जिसमें एक महिला समेत 8 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 10 लोग घायल हो गए थे।
सीएम रेड्डी ने साधा निशाना
हादसे से पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मेरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित है और मैं यहां उनके उत्थान के लिए हूं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम को प्रशासन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं घटना के बाद उन्होंने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5.5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।
मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान
हादसे में गुंटूर की रहने वाली 50 साल की गोपीदेसी रमादेवी 35 साल की आशिया और एक 40 साल की अज्ञात महिला की मौत हो गई। इस घटना में गुंटूर की 60 साल की बथुला लक्ष्मम्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 2.2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों को बेहतर मेडिकल सुविधा देने की घोषणा की है।
नेल्लोर के रोड शो में भी मची थी भगदड़
आंध्र के नेल्लोर में 28 दिसंबर यानी पिछले बुधवार को रोड शो के दौरान नायडू की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। जिसके कारण वहां मौजूद सीमेंट की रेलिंग टूट गई और कई लोग नहर में गिर गए। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई।
हादसे के बाद टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश ने एक ट्वीट में लिखा.. ‘टीडीपी कार्यकर्ताओं की मौत पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है। मैं उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। तेलुगु देशम पार्टी मृतकों के परिवारों की हर तरह से सहायता करेगी। उन्हें 10.10 लाख की आर्थिक सहायता और उनके बच्चों की फ्री शिक्षा दी जाएगी।’
नायडू के बेटे जल्द शुरू करेंगे पदयात्रा
पिछले कुछ दिनों से नायडू राज्य में वाईएसआरसीपी सरकार का विरोध करने के लिए एक अभियान चला रहे हैं। जनवरी में नायडू के बेटे नारा लोकेश राज्य के युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए 4000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे।
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
1 hr ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs agoLIVE: विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines