Srinagar Blast Delhi Connection: दिल्ली में 10 नवंबर की शाम को एक लाल किला के पास सिग्नल पर धमाका हुआ. शुरुआत में इस धमाके को लेकर कई तरह की थ्योरी सामने आईं, लेकिन जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. इसमें सामने आया कि धमाके से पहले फरीदाबाद में जो विस्फोटक जब्त किया गया था, उसका भी इस धमाके से लिंक था. अब करीब 5 दिन बाद श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में धमाका हुआ.
इस धमाके का कनेक्शन फरीदाबाद में जब्त किए गए विस्फोटक से था. दरअसल, आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने की शुरुआत अक्टूबर के महीने में नौगाम पुलिस ने ही की थी. जानिए ये जांच कैसे नौगाम से शुरू होकर नौगाम तक ही आ पहुंची है?
ये भी पढ़ें: श्रीनगर में दिल्ली जैसे भयंकर धमाके में 9 लोगों की मौत और 30 गंभीर घायल, शवों के उड़े चिथड़े
कहां से शुरू हुई आतंक को बेनकाब करने की कहानी?
नौगाम के बनपोरा इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों को धमकी देने वाले पोस्टर मिले. 19 अक्टूबर को नौगाम पुलिस स्टेशन में इसको लेकर एक FIR लिखी गई. इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल जांच टीम का गठन किया गया. टीम ने कुछ CCTV खंगाले तो पता चला कि इसमें आरिफ निसार डार, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद शामिल हैं. इन्हीं लोगों ने पोस्टर लगाए थे. इन पर पहले भी कुछ मामले दर्ज थे.
इरफान का नाम आया सामने
पुलिस की पूछताछ में इस मामले में शोपियां के रहने वाले पूर्व पैरामेडिक से इमाम बने मौलवी इरफान अहमद की भूमिका मिली. इसी शख्स ने पोस्टर देने और डॉक्टरों को कट्टरपंथी बनाने का काम किया था. इसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ते हुए फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी तक पहुंचती है. यहां पर डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई और डॉ. शाहीन सईद को गिरफ्तार किया जाता है. यहां पर पुलिस को 2900 किलोग्राम विस्फोटक मिलता है. ये अमोनियम नाइट्रेट, पोटैशियम नाइट्रेट और सल्फर सायन के तौर पर मिला.
दिल्ली में हुआ कार धमाका
इसके बाद इस आतंकी गिरोह में कई डॉक्टरों के नाम सामने आए. इसके ग्रुप में गनई, उमर नबी, डॉ. अदील और मुजफ्फर रठेर का नाम सामने आया. इसके बाद दिल्ली में 10 नवंबर को i20 कार में एक धमाका होता है, जिस कार को उमर नबी चला रहा था. यहीं से श्रीनगर, फरीदाबाद और दिल्ली का कनेक्शन जुड़ा. इस धमाके में जैश-ए-मोहम्मद (Jem) का नाम सामने आया. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनगर ब्लास्ट जैश-ए-मोहम्मद (Jem) के सफेदपोश टेरर मॉड्यूल की जांच के दौरान हुआ है.
ये भी पढ़ें: कितना खूंखार है PAFF? जिसने ली श्रीनगर थाने में धमाके की जिम्मेदारी, जैश-ए-मोहम्मद से क्या कनेक्शन
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
2 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines