Squadron Leader Manisha Padhi Profile: स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को मिजोरम के राज्यपाल का सहयोगी-डी-कैंप (एडीसी) नियुक्त किया गया है। मनीषा भारत की पहली महिला भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी हैं जिन्हें देश में किसी राज्यपाल के एडीसी के रूप में नियुक्त किया गया है। सोमवार को राज्यपाल के साथ उनका एक वीडियो सामने आया। राज्यपाल ऑफिस की ओर से जारी वीडियो में मनीषा पाढ़ी गौरवान्वित नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं मनीषा पाढ़ी कौन हैं…
2015 बैच की भारतीय वायु सेना अधिकारी हैं मनीषा पाढ़ी
मनीषा पाढ़ी इंडियन एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर हैं। उन्हें इससे पहले तीन पोस्टिंग पर तैनात किया गया था। वह वायु सेना स्टेशन- बीदर, पुणे और भटिंडा में तैनात रह चुकी हैं। मनीषा पाढ़ी उड़ीसा की रहने वाली हैं। 2015 बैच की भारतीय वायु सेना अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी देश की महिलाओं की प्रेरणा हैं।
एड-डी-कैंप निजी सहायक या सचिव होता है
मनीषा पाढ़ी की उम्र 27 साल है। का जन्म 24 जुलाई 1996 को ओडिशा के भुवनेश्वर में एक मिडल क्लास फैमिली में हुआ था। उनकी मां गृहिणी और पिता मनोरंजन पाढ़ी पूर्व-नौसेना अधिकारी हैं। मनीषा पाढ़ी को बचपन से ही पढ़ाई में गहरी रुचि थी। भारतीय सेना स्कूल से पढ़ाई करने के बाद वह भारतीय वायु सेना के सशस्त्र बलों में शामिल हो गईं। एड-डी-कैंप राज्य के प्रमुख सहित उच्च पद के व्यक्ति का निजी सहायक या सचिव होता है।
राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने मनीषा पाढ़ी को भारतीय सशस्त्र बलों से भारत की पहली महिला एड-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया है। इधर, मिजोरम में सत्ताधारी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट चुनाव हार गई है। 40 सीटों वाली विधानसभा में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की है। सीएम पद के लिए इंदिरा गांधी के सिक्योरिटी ऑफिसर रहे लालदुहोमा तैयार हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
32 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines