गुजरात से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान का टायर फटने से हड़कंप मच गया. बताया गया कि उड़ान भरने के दौरान ही उसका एक टायर फट गया और रन वे पर गिर गया. विमान इसके बाद उड़ान भरता हुआ मुंबई पहुंचा और मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई है.
स्पाइस जेट के इस विमान में 75 यात्री सवार थे. कंपनी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि 12 सितंबर को कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया. विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से उतर गया. सुचारू लैंडिंग के बाद विमान टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए.
फटे टायर के साथ विमान की लैंडिंग
मुंबई एयरपोर्ट पर विमान ने फटे टायर के साथ सुरक्षित लैंडिंग की है. इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान के पहिये में लगा एक टायर फटकर गायब हो चुका है. बताया गया कि पहिया टेकऑफ करते समय ही कांगड़ा के रनवे पर ही गिर गया था.
यह भी पढ़ें: काठमांडू जा रहे विमान में आग दिखने से हड़कंप, वापस लौटी फ्लाइट
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक पूर्व अधिकारी ने कहा, “यह एक गंभीर घटना है लेकिन चूंकि पहिया को जोड़ने के लिए दो यूनिट होती हैं लेकिन यदि एक बाहर आ गया तो दूसरा भी बाहर आ सकता था।” एयरलाइन के एक पूर्व अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “यह एक गंभीर घटना है, और इसीलिए पायलट ने कांडला में वापस उतरने के बजाय मुंबई में ही उतरने का फैसला किया होगा। उन्होंने सोचा होगा कि मुंबई का रनवे लंबा है, जहां ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में उतरना बेहतर होगा।”
संबंधित खबरें
'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
45 mins ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
1 hr agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
1 hr agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
2 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
3 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
5 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
5 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines