दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में आग लगने की सूचना के बाद उसे वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर टैक्सी करते समय विमान के टेलपाइप में आग लग गई थी, इसकी सूचना एक अन्य विमान के पायलट ने दी थी।
पीटीआई समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन की तरफ से इसको लेकर एक बयान जारी किया गया, जिसमें बताया कि 11 सितंबर, 2025 को दिल्ली से काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाला स्पाइसजेट का एक विमान वापस लौट आया क्योंकि जमीन पर मौजूद एक अन्य विमान ने संदिग्ध टेलपाइप में आग लगने की सूचना दी थी। कॉकपिट में कोई चेतावनी या संकेत नहीं देखा गया था, लेकिन पायलटों ने एहतियाती सुरक्षा उपाय के रूप में वापस लौटने का फैसला किया।
जांच के बाद विमान में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पायी गई।
यात्रियों ने किया हंगामा
पहले खबर आई थी कि काठमांडू जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में मौजूद 100 से अधिक यात्रियों को बोर्ड करने के बाद प्लेन से उतार दिया गया. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्हें बताया गया कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी।
एएनआई के अनुसार, स्पाइसजेट की उड़ान SG41 को सुबह 8:10 बजे रवाना होना था लेकिन उड़ान में देरी हुई और यह सुबह 9:30 बजे तक रुकी रही। बताया गया कि विमान काफी देर तक रनवे पर खड़ा रहा और इसको लेकर यात्रियों को कोई जानकारी नहीं दी गई। इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों को भीषण गर्मी ने परेशान किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।
यह भी पढ़ें : पक्षी से टकराया 272 यात्रियों को ले जा रहा विमान, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
काफी देर बाद यात्रियों को बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, इसके बाद विमान को पार्किंग में ले जाया गया। जहां विमान में सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया और इंतजार करने के लिए कहा गया। घटना की पुष्टि करते हुए एयरलाइन ने कहा कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण यह व्यवधान उत्पन्न हुआ। एयरलाइन ने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास जारी हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
33 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
40 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines