राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को बने 150 साल हो गए हैं। देशभर में इसके लिए कई कार्यक्रम भी हुए। पीएम मोदी ने इस उपलक्ष्य पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। लेकिन मुंबई में वंदे मातरम को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। सपा विधायक अबू आजमी ने वंदे मातरम को लेकर विवादित बयान दिया है। आजमी ने कहा कि कोई मुझसे कोई वंदे मातरम नहीं बुलवा सकता है। किसी मुसलमान से वंदे मातरम नहीं बुलवाया जा सकता है। इस्लाम में जमीन-सूरज की पूजा नहीं, अल्लाह के सिवाय किसी की वंदना नहीं होती है। कहा कि जैसे आप नमाज नहीं पढ़ सकते, वैसे ही कोई मुसलमान वंदे मातरम नहीं बोल सकता।
बता दें कि मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने सपा विधायक अबू आसिम आजमी को उनके आवास के पास शुक्रवार सुबह होने वाले राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम्’’ के गायन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। साटम ने एक्स हैंडल से निमंत्रण की एक प्रति शेयरक की थी। इसमें आजमी को टैग किया गया था। बस यही से विवाद शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: ‘RSS और BJP ने अपने ऑफिस में कभी वंदे मातरम नहीं गाया…’, कांग्रेस ने लगाए आरोप
अबू आजमी ने साटम को कानूनी भाषा में जवाब देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया है कि किसी को जबरन राष्ट्रगीत गाने के लिए बाध्य करना, व्यक्ति के धर्म और अंतरात्मा की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। इसके अलावा कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन याचिकाओं को खारिज कर दिया है जिनमें ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान कानूनी दर्जा और संरक्षण देने की मांग की गई थी।
यह भी पढ़ें: 150th Vande Mataram: ‘मां भारती की आराधना है वन्दे मातरम्’, 150 साल के उत्सव की शुरुआत के मौके पर बोले PM मोदी
आजमी के जवाब के बाद बीजेपी ने हंगामा शुरू कर दिया। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अजित साटम और विधानसभा अध्यक्ष राहिल नार्वेकर ने शुक्रवार को अबू आसिम आजमी के घर के सामने मंच पर वंदे मातरम का पाठ किया। इस मंच से कुछ विवादित नारे भी लगने की बात कही जा रही है।
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
2 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
3 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
4 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
5 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
7 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
17 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines