Karnataka Elections 2023: सोनिया गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश शेट्टार के पक्ष में हुबली में एक जनसभा को संबोधित कर दिया। इसके बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए। ओवैसी ने जगदीश शेट्टार के लिए प्रचार करने पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला। उन्होंने का कि मैडम आपसे ये उम्मीद नहीं थी।
जगदीश शेट्टार पहले भाजपा में थे, लेकिन इस बार जब पार्टी की ओर से उनका टिकट काट दिया गया तो वे कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने भी जगदीश शेट्टार को हाथोंहाथ लिया और हुबली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बना दिया।
शनिवार को हुबली में एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सोनिया गांधी जगदीश शेट्टार के लिए प्रचार करेंगी। ओवैसी ने जगदीश शेट्टार को आरएसएस का आदमी बताया। ओवैसी ने कहा कि दुर्भाग्य से कांग्रेस वैचारिक लड़ाई हार गई है। क्या यह धर्मनिरपेक्षता के लिए आपकी लड़ाई है? क्या आप इस तरह से लड़ेंगे?” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से?
बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी पर विपक्ष की कुछ पार्टिया भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगाती हैं। इसे लेकर ओवैसी ने कहा कि ओवैसी ने कहा कि उनके (कांग्रेस) जोकर, गुलाम और नौकर हमारे खिलाफ इस तरह के आरोप लगाते हैं।
सोनिया गांधी ने रैली में भाजपा पर जमकर निशाना साधा
सोनिया गांधी ने शनिवार को कर्नाटक में अपनी पहली चुनावी रैली में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि बीजेपी की लूट और नफरत के माहौल को खत्म किए बिना न तो कर्नाटक और न ही देश प्रगति कर सकता है।
भाजपा का गढ़ माने जाने वाले हुबली में एक रैली में सोनिया गांधी ने कहा कि नेताओं का भाग्य लोगों द्वारा निर्धारित किया जाता है। भाजपा की लूट को रोकने के लिए, कृपया 10 मई को कांग्रेस को वोट दें और हमें बहुमत दें।” बता दें कि हुबली में जगदीश शेट्टार और भाजपा के महेश तेंगिंकाई के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इस सीट पर चुनावी जंग सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
4 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
9 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines