हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sonam Raghuwanshi News: 'हां, मैंने ही करवाया राजा का मर्डर...', सबूत देखते ही टूटी सोनम, कबूल लिया गुनाह

Sonam Raghuwanshi News: राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पत्नी सोनम ने पुलिस के सामने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसने प्रेमी और तीन सुपारी किलर्स के साथ मिलकर साजिश रची थी।

विज्ञापन
राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Sonam Raghuwanshi News: राजा रघुवंशी की हत्या का गुनाह सोनम ने कबूल लिया है। जब सोनम का अन्य आरोपियों के साथ आमना-सामना करवाया गया और सबूतों को दिखाया गया तो टूट गई और रोते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सोनम ने कबूला है कि वह राजा की हत्या की साजिश में शामिल थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस द्वारा एकत्रित किए गए सबूतों को उनके सामने रखा गया। पुलिस के पास मौजूद सबूतों और सवालों का उनके पास कोई जवाब नहीं था। ऐसे में उसने अपना गुनाह कबूला है।

बताया जा रहा है कि पूछताछ में पुलिस ने 42 सीसीटीवी फुटेज,  बरामद की गई जैकेट, सोनम का रेनकोट समेत तमाम सबूतों को देखते ही सोनम टूट गई और अपने गुनाह को कबूल लिया। उसने कबूल किया है कि उसने राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन

‘अभी पूछताछ का समय नहीं मिला’

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर ईस्ट खासी हिल्स के एडिशनल एसपी आशीष ने कहा कि आज संदिग्धों को कोर्ट में भेजने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है इसलिए हमें उनसे पूछताछ करने का समय नहीं मिला। इस बात की प्रबल संभावना है कि वह (सोनम रघुवंशी) इसमें शामिल हैं लेकिन अभी इसकी पुष्टि करना मुश्किल है क्योंकि जांच लंबित है। अभी हम जांच की शुरुआती चरण में हैं। जैसे ही हमें नई जानकारी मिलेगी, हम उसे साझा करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola