Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इन दिनों पूरे देश में चर्चा हो रही है। पुलिस ने लंबी छानबीन और तलाश के बाद राजा की पत्नी सोनम और इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस की पूछताछ के दौरान एक के बाद एक इस मामले की परतें खुलती जा रही हैं। इसी बीच उस लोकल गाइड का बयान सामने आया है, जिसने राजा रघुवंशी को आखिरी बार जिंदा देखा था। गाइड ने बताया कि पुलिस ने उसे सभी आरोपियों की फोटो दिखाई, जिसमें से वह सिर्फ एक को ही पहचान पाया है।
क्या बोला गाइड अल्बर्ट पीडी?
हाल ही में ANI से बात करते हुए मावलखियात गांव के गाइड अल्बर्ट पीडी ने बताया कि उसने 22 मई को राजा और सोनम रघुवंशी को अपनी गाइड सर्विस के लिए पूछा था। लेकिन, दोनों ने उसे मना कर दिया और दूसरे गाइड के साथ निकल पड़े। अगले दिन 23 मई को पीडी ने उन्हें फिर से देखा। इस बार उन दोनों के साथ 3 लड़के और थे, जो मावलखियात की ओर 3,000 सीढ़ियां चढ़ते हुए आ रहे थे। सभी लड़के आगे चल रहे थे और महिला उनके पीछे थी। सभी लोग हिंदी में बात कर रहे थे। इन्हीं तीनों में से एक को मैंने पुलिस द्वारा दी गई तस्वीरों में पहचाना है।
यह भी पढ़ें:Sonam Raghuvanshi की कहानी में छठा किरदार कौन? जो शिलांग से गाजीपुर तक रहा साथ
मेघालय सरकार ने किया टूरिस्ट गाइड को सम्मानित
सोनम और राजा मिसिंग केस के दौरान टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी ने पुलिस को बताया था कि उसने सोनम और राजा को 3 अन्य लोगों के साथ देखा था। इस दौरान राजा और बाकी लड़के आगे चल रहे थे, वहीं सोनम इनके पीछे चल रही थी। हाल ही में मेघालय सरकार ने टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी को इस केस में पुलिस की मदद करने के लिए सम्मानित किया है। गाइड अल्बर्ट पीडी के अलावा सरकार ने 35 अन्य लोगों को भी केस में मदद करने के लिए सम्मानित किया, जिसमें कई पर्वतारोही भी शामिल हैं। राज्य मंत्री पॉल लिंगदोह ने इन सभी को सम्मानित किया और 5.4 लाख रुपये का कैश पुरस्कार भी दिया।
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
28 mins agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
53 mins agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
1 hr ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
5 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
5 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
5 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines