Opposition Meet: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पटना में विपक्ष की बैठक पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है कि वे अकेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं हरा सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें दूसरों के समर्थन की आवश्यकता है। ईरानी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हास्यास्पद है कि कांग्रेस के राज में ऐसे राजनेता इकट्ठा हो गए हैं जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या का नजारा खुद देखा था।
स्मृति ईरानी ने कहा, ‘यह हास्यास्पद है कि वे लोग एकजुट हो रहे हैं, जो देश को संकेत देना चाहते हैं कि उनकी अपनी क्षमताएं मोदीजी के सामने अपर्याप्त हैं।
नीतीश कुमार की अगुवाई में बैठक
बहुप्रतीक्षित विपक्ष की बैठक बिहार के पटना में चल रही है और इसकी मेजबानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। जिसका उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के लिए आम सहमति बनाना है।
क्यों हो रही पटना में बैठक?
विपक्ष ने अपनी बैठक के लिए पटना को चुना क्योंकि यहीं से 1974 में जयप्रकाश नारायण आंदोलन शुरू किया था। इसके बाद तत्कालीन इंदिरा गांधी की बहुमत की सरकार गिर गई थी। बैठक से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो’ विचारधारा है और दूसरी तरफ आरएसएस और बीजेपी की ‘भारत तोड़ो’ विचारधारा है। कांग्रेस पार्टी का डीएनए बिहार में है।’ उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दल एक साथ आए हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘बीजेपी नफरत, हिंसा फैलाने और देश को तोड़ने का काम कर रही है। हम प्यार फैलाने और एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं। विपक्षी दल आज यहां आए हैं और हम मिलकर बीजेपी को हराएंगे।’
जयंत चौधरी नहीं पहुंचे, मायावती को न्योता नहीं
राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पूर्व-निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम के कारण बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। बैठक की मेजबानी कर रहे जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है। यह बैठक बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुलाई है और इसमें भाजपा के विरोधी दलों के नेता शामिल हैं।
ये नेता बैठक में पहुंचे
बैठक के लिए पटना पहुंचने वाले नेताओं में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती शामिल थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, सांसद संजय राउत, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Opposition Meet: इंदिरा ने जिन्हें जेल डाला, वे कांग्रेस से गलबहिया कर रहे, जेपी नड्डा ने नीतीश-लालू पर किया तंज
संबंधित खबरें
शरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
9 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines