Smriti Irani On Opposition: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल में दो महिलाओं को पीटने और उनके कपड़े फाड़ने की घटना को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। ईरानी ने राजस्थान में बर्खास्त किए गए मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का जिक्र किया। मंत्री ईरानी ने कहा, ‘मणिपुर मुद्दा न केवल संवेदनशील है, बल्कि इसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी प्रभाव पड़ता है और विपक्षी नेताओं को इसकी जानकारी है। हालांकि विपक्ष इस मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं करना चाहता। बेहद चिंताजनक बात यह है कि कल राजस्थान राज्य के एक मंत्री ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बात की और उन्हें कांग्रेस द्वारा अनौपचारिक रूप से बर्खास्त कर दिया गया। कांग्रेस राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के बारे में सच्चाई नहीं सुनना चाहती।’
स्मृति ईरानी ने आगे कहा, ‘मणिपुर जैसा ही चौंकाने वाला एक वीडियो है, जो पश्चिम बंगाल के मालदा से आया है। दो दलित महिलाओं की पीटा और निर्वस्त्र कर दिया। कांग्रेस राजस्थान राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के बारे में सच्चाई नहीं सुनना चाहती थी। कांग्रेस पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों के दौरान लोगों की हत्याओं पर मूकदर्शक बनी हुई है, क्योंकि वह टीएमसी की सहयोगी है।’
क्या है मालदा की घटना?
दरअसल, मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में दो महिलाओं पर हमला किया गया, जो आदिवासी समुदाय से थीं। हमले का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिलाओं की चीख-पुकार के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। दोनों महिलाओं पर भीड़ ने हमला किया जिसके बाद वे बुरी तरह घायल हो गईं और सदमे में आ गईं। घटना 19 जुलाई की है। जानकारी के मुताबकि अभी तक किसी ने भी पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, हमले के पीछे के अपराधियों की पहचान करने के लिए जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें: Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 70 हजार युवाओं को दिए जॉइनिंग लेटर, 9 महीने में 4.33 लोगों को मिली नौकरी
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
21 mins agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
2 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
3 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines