Parliament No-confidence motion: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन संसद को संबोधित किया। राहुल गांधी ने मणिपुर पर मोदी सरकार को घेरा। इस दौरान लोकसभा में भारी हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने उनसे माफी की मांग की। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत एक आवाज है, जिसे सुनने के लिए हमें अपने अहंकार को, नफरत को मिटाना पड़ेगा।’ वहीं, मणिपुर मुद्दे पर राहुल गांधी के भाषण के बाद बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने सदन में बोलना शुरू किया और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।
सदन में राहुल गांधी के भाषण के बाद ‘राहुल, राहुल’ के नारे के जवाब में ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगे। इस बीच स्मृति ईरानी ने कहा, ‘आप (कांग्रेस) I.N.D.I.A नहीं हैं क्योंकि आप INDIA में भ्रष्टाचार को डिफाइन करते हैं, आप INDIA में अक्षमता को डिफाइन करते हैं।’
मणिपुर पर कही ये बात
स्मृति ईरानी ने कहा, ‘पहली बार भारत मां की हत्या की बात की गई है और कांग्रेस पार्टी इसपर तालियां बजाती रही। यहां आज एक हिंदुस्तानी होने के नाते कहती हूं कि मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है, मेरे देश का अंग है।’ बता दें कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था, ‘भारत एक आवाज है, भारत हमारी जनता की आवाज है, दिल की आवाज है। उस आवाज की हत्या आपने (केंद्र सरकार) मणिपुर में की। इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की…आपने मणिपुर के लोगों को मारकर आपने भारत की हत्या की है।’
स्मृति ईरानी का कहना है, ‘संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बार-बार कहा कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है। विपक्ष इससे भाग गया, हम नहीं गए।’
कश्मीरी पंडितों को न्याय में देरी
सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कश्मीरी पंडित आज भी 90 के दशक में अपने ऊपर हुए अत्याचारों के लिए न्याय का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे बताइए कि गिरिजा टिक्कू और सरला बट्ट को कब इंसाफ मिलेगा? तब वहां यह नारा दिया जाता था कि या तो धर्म बदलो, या कश्मीर छोड़ो या यहीं मरो।’
ईरानी ने आग कहा…’आज सदन में बताया गया कि उन्होंने (राहुल गांधी) यात्रा की और आश्वासन दिया कि अगर उनका बस चले तो वे अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेंगे…मैं चाहूंगी सदन से भागे हुए व्यक्ति को बताएं कि न तो देश में धारा 370 बहाल होगी और न ही कश्मीरी पंडितों को ‘Ralib Galib Chalib’ से धमकाने वालों को बख्शा जाएगा।’
इन मुद्दे पर भी भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
स्मृति ईरानी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों और कश्मीर में अशांति के मुद्दे उठाए जब देश में कांग्रेस का शासन था। उन्होंने आगे कहा, ‘राजस्थान में महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं। भीलवाड़ा इसका ताजा उदाहरण है। लड़की के साथ बलात्कार किया गया, उसके शरीर को काट दिया गया और कुछ हिस्सों को भट्टी में फेंक दिया गया। यह सब 14 साल की लड़की के साथ हुआ। पश्चिम बंगाल में भी महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। लेकिन उस पर कुछ नहीं कहा गया।’
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
20 mins ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
1 hr ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
2 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
3 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
4 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
6 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
7 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
8 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
9 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines