हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tripura Electrocution: त्रिपुरा में हाइटेंशन की चपेट में आया रथ, दो बच्चों समेत छह की मौत, 15 घायल

विज्ञापन
Tripura Electrocution

Tripura Electrocution: त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में बुधवार रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रथ के ऊपर से गुजर रहे हाई-वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आने से दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह घटना उल्टा रथ शोभायात्रा के दौरान हुई। यह वार्षिक रथ यात्रा उत्सव के बाद भगवान जगन्नाथ और उनके दो भाई-बहनों की ‘वापसी’ यात्रा है। रथ लोहे का बना था और खूब सजाया गया था। जब यह ओवरहेड बिजली के तार के संपर्क में आया, तो इससे बिजली का करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कई की हालत गंभीर

घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रथ बिजली के तार के संपर्क में कैसे आया?

सीएम ने मौतों पर जताया दुख

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और ट्वीट कर लिखा कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए अगरतला से कुमारघाट जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुमारघाट पर एक दुखद दुर्घटना में कई तीर्थयात्रियों की जान चली गई और ‘उल्टा रथ’ खींचते समय करंट लगने से कई अन्य घायल हो गए। मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना। साथ ही, मैं घायलों के लिए कामना करता हूं कि वे शीघ्र स्वस्थ हो जाएं। राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें: देश विरोधियों से मिले राहुल, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता के अमेरिका दौरे पर साधा निशाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें