हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Silver Price Hike: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार कीमत पहुंची 4 लाख के पार, सोना भी 2 लाख के करीब

देश के सर्राफा बाजार में आज नया रिकॉर्ड बना है. पहली बार चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है, जबकि सोना भी तेजी के साथ 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचता दिख रहा है.

विज्ञापन
Credit: News 24 GFX

देश के सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमतों ने नया इतिहास बना दिया. पहली बार चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. वहीं सोना भी तेजी के साथ 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब जाता दिख रहा है. इस तेजी से निवेशकों और आम लोगों दोनों के बीच चर्चा तेज हो गई है. कमोडिटी बाजार में चांदी की कीमतों में अचानक जोरदार उछाल देखा गया. MCX पर चांदी के भाव में भारी तेजी आई और ये 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर निकल गई.

ये भी पढ़ें: Budget 2026: Gold Loan को लेकर हो सकते हैं 4 बड़े अपडेट, जानें क्‍या बदल सकता है

क्यों बढ़ी चांदी की कीमतें?

जानकारों का कहना है कि इससे पहले चांदी कभी भी इस लेवल तक नहीं पहुंची थी. इसी तरह सोने की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है और ये नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है. इस तेजी के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं. सबसे बड़ा कारण ग्लोबल इकॉनोमी पर पड़ता हुआ असर है. दुनिया के कई देशों में आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं और भू-राजनीतिक तनाव भी बढ़ा हुआ है. ऐसे समय में निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश की ओर जाते हैं. सोना और चांदी को हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है, इसलिए इनकी मांग तेजी से बढ़ी है.

विज्ञापन

अमेरिकी डॉलर है वजह?

इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में कमजोरी भी सोने-चांदी की कीमतों को ऊपर ले जा रही है. जब डॉलर कमजोर होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी सस्ते पड़ते हैं, जिससे उनकी मांग बढ़ जाती है. इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर भी पड़ता है. शादी-ब्याह के सीजन और निवेश की बढ़ती मांग ने भी कीमतों को सपोर्ट दिया है. हालांकि, आम लोगों के लिए ये बढ़ोतरी चिंता का कारण बन सकती है, क्योंकि गहने खरीदना अब और महंगा हो गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात बने रहते हैं, तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी और भी महंगे हो सकते हैं. हालांकि, कीमतों में उतार-चढ़ाव भी संभव है, इसलिए निवेश करने से पहले सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Budget Expectation: क्‍या सस्‍ता होने वाला है सोना चांदी! सरकार उठा सकती है कदम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola