नॉर्थ सिकिक्म में भारी बारिश हो रही है, जिस कारण देररात लाचेन चुंगथांग रोड पर मुंशीथांग और लाचुंग चुंगथांग के बीच लेमा/बॉब में भीषण भूस्खलन हुआ। भूस्खलन होने से सड़क ब्लॉक हो गई है, जिस वजह से करीब 1000 टूरिस्ट और उनकी गाड़ियां सड़क के उस पर फंस गई हैं। हालातों को देखते हुए उत्तरी सिक्किम में मंगन जिला SP सोनम देचू भूटिया ने टूरिस्टों और आम लोगों के लिए कड़ी चेतावनी जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि चुंगथांग जाने के लिए सड़क ओपन है, लेकिन भारी बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और फिसलन है। इससे आगे की सड़क लैंडस्लाइड के चलते ब्लॉक है। इसलिए उत्तरी सिक्किम जाने के लिए परमिट जारी करने पर रोक लगाई जाती है। साथ ही पहले से जारी परमिट अगले आदेश तक अमान्य करार दिए जाते हैं। अगर किसी ने आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
3 पर्यटन स्थलों के सड़क मार्ग प्रभावित
SP सोनम देचू भूटिया के अनुसार, जिस एरिया में भूस्खलन हुआ है, वहां लगातार बारिश हो रही है, इसलिए रास्ते दुर्गम हो गए हैं। खराब मौसम, भारी बारिश और पहाड़ दरकने का खतरा महसूस करते हुए ही परमिट रद्द करने की घोषणा की गई है। लैंडस्लाइड के कारण लाचेन, लाचुंग और युमथांग जैसे टूरिस्ट प्लेस को एक दूसरे से जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई है।
यह तीनों टूरिस्ट प्लेस बसंत और गर्मियों के मौसम में लोगों के पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस हैं, लेकिन इनकी सड़कों पर यात्रा करन जोखिम से भरा है, क्योंकि भूस्खलन होने और सड़क ढहने का खतरा बढ़ गया है। आम लोगों से भी अपील की जाती है कि वे सड़कों पर संभलकर ड्राइविंग करें, अन्यथा हादसे का शिकार हो सकते हैं। बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन काफी है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
7 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
7 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
10 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
11 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines