Army Air Force Mega Rescue Operation in Sikkim: सिक्किम में आई फ्लश फ्लड ने भारी से भी भारी तबाही मचाई है। अब तक 14 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, वहीं 100 से ज्यादा लोग लापता है। इनमें काफी भारतीय सेना के जवान भी हैं, जिनकी तलाश में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच भारतीय सेना उत्तरी सिक्किम में फंसे लोगों और पर्यटकों को भोजन, मेडिकल एड आदि की मदद कर रही है।
सेना के वाहनों को खोदकर निकाला
जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना के लापता जवानों की तलाश जारी है। इसके लिए तीस्ता बैराज के निचले इलाकों में सेना विशेष अभियान चला रही है। ताजा जानकारी के अनुसार सिंगताम के पास बुरडांग में घटना स्थल पर सेना के वाहनों को खोदकर निकाला जा रहा है। खोज अभियान में सहायता के लिए टीएमआर (तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू), ट्रैकर कुत्तों, विशेष रडार की टीमों को भी लगाया गया है।
यह भी पढ़ेंः सिक्किम में बादल फटने से मची तबाही पर केंद्र ने राज्य सरकार को दी राहत, 45 करोड़ का फंड जारी
हेलीकॉप्टर से निकाले गए पर्यटक
इस बीच त्रिशक्ति कोर भारतीय सेना के जवानों ने लाचेन/चाटन, लाचुंग और चुंगथांग क्षेत्रों में मौजूद 1471 पर्यटकों का पता लगाया है। हालांकि आज यानी 6 अक्टूबर को मौसम में सुधार होने पर हेलीकॉप्टरों की मदद से पर्यटकों को निकाला जा रहा है। इस काम में राज्य सरकार, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना को संयुक्त रूप से लगाया गया है।
कुछ रास्तों को किया गया बहाल
उधर, दूसरी ओर फ्लश फ्लड से हुए नुकसान का आकलन करने और सड़क मार्ग बहाली के लिए सभी सरकारी एजेंसियों की ओर से सर्वेक्षण किया जा रहा है। वाहनों की आवाजाही के लिए एक लेन को साफ करने के साथ सिंगतम और बुरदांग के बीच सड़क संपर्क बहाल कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
35 mins agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
1 hr agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
1 hr ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
5 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
5 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
5 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines