Karnataka Results 2023: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिले जनादेश के साथ उन्हें उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस नेता ने उम्मीद जताई कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार रहे राहुल गांधी 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जनादेश बताते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि यह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए ‘कदम का पत्थर’ साबित होगा। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया ने कहा, “इस चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव के लिए एक मील का पत्थर है। मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-बीजेपी दल एक साथ आएंगे और देखेंगे कि बीजेपी हार गई है और मुझे यह भी उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के पीएम बन सकते हैं।”
सिद्धारमैया बोले- ये जनादेश मोदी, शाह, नड्डा के खिलाफ
सिद्धारमैया ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के खिलाफ जनादेश है। पीएम 20 बार कर्नाटक आए थे, अतीत में किसी पीएम ने इस तरह प्रचार नहीं किया। चुनाव आयोग के दोपहर 1.45 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस को 33, भाजपा को 15 और जेडीएस को चार सीटों पर जीत हासिल हुई है। खबर लिखे जाने तक कांग्रेस 104 और भाजपा 47 सीटों पर आगे है जबकि जनता दल सेक्यूलर 17 सीटों पर आगे है।
सिद्धारमैया ने कहा कि हम 130 सीटों को भी पार करेंगे, यह कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे क्योंकि वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे। भाजपा ने ऑपरेशन ‘कमल’ पर बहुत पैसा खर्च किया। राहुल की पदयात्रा ने पार्टी के कैडर को उत्साहित करने में मदद की।
सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा कि ये एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी की जीत है !! कर्नाटक के लोग एक स्थिर सरकार चाहते थे जो वादे के अनुसार काम करे और इसलिए कांग्रेस को जनादेश दिया है !!”
संबंधित खबरें
फ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
15 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
44 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
4 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
5 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines