Shubhanshu Shukla: भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपने क्रू के साथ पृथ्वी पर 10 जुलाई 2025 को वापसी करने वाले थे, लेकिन उनकी वापसी तय समय पर नहीं हो पाई। 11 जुलाई को एक्सिओम स्पेस ने अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर नया अपडेट दिया है, जिसमें कहा गया कि एक्स4 चालक दल को 14 जुलाई (सोमवार) को सुबह 7:05 बजे स्पेस स्टेशन से अनडॉक किया जाएगा। पिछले 13 दिनों से कैप्टन शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर Axiom-4 मिशन पर काम कर रहे हैं।
14 जुलाई को किया जाएगा अनडॉक
बीते दिन अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वापसी होनी थी, लेकिन इसमें 3 दिनों तक की देरी का अपडेट सामने आया। हालांकि, उसमें समय का अपडेट नहीं दिया गया था। 11 जुलाई को एक्सिओम स्पेस ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें क्रू मेंबर्स की वापसी की जानकारी दी गई। इसमें लिखा गया कि ‘एक्स4 चालक दल को 14 जुलाई को सुबह 7:05 बजे (करीब शाम 4:30 बजे) स्पेस स्टेशन से अनडॉक किया जाएगा।’
क्या होता है अनडॉक?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेसकैप्सूल, शटल और कार्गो शिप स्पेस स्टेशन से जुड़े होते हैं, उसके लिए डॉक शब्द का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, जब इसे स्पेस स्टेशन से अलग किया जाता है, तो उस प्रक्रिया को ‘Undock’ कहा जाता है। इसका इस्तेमाल कई कारणों में किया जाता है, जिसमें पृथ्वी पर वापसी के लिए, मिशन कंपलीट होने की स्थिति में या फिर दूसरे शिप को शिफ्ट करने में होता है। इसके अलावा, मरम्मत या उसकी डायरेक्शन बदलने के लिए भी अनडॉक शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।
यह मिशन 25 जून को शुरू हुआ था, जिसमें फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से Axiom-4 की टीम स्पेस के लिए निकली। Axiom-4 की टीम को ISS पर पहुंचने में करीब 28 घंटे का समय लगा था।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 35 प्रतिशत टैरिफ, ट्रेड लॉस समेत लगाए ये आरोप
संबंधित खबरें
LIVE: आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन, 38000 जवान तैनात
24 mins agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
8 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
9 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
9 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
10 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
11 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
11 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines