Shraddha Murder Case: श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस की चार्जशीट में पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपी आफताब पूनावाला ने अपने कबूलनामे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि कत्ल के तीन-चार महीने बाद श्रद्धा के चेहरे को बिगाड़ने की कोशिश की थी। आफताब ने बताया कि लाश के टुकड़ों को पेट्रोल से जलाया और कई हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर उसके पाउडर को सड़क पर फेंका था।
आफताब अमीन पूनावाला ने अपने कबूलनामे में बताया कि श्रद्धा का कत्ल करने के तीन-चार महीने बाद उसके चेहरे और सिर के बालों को ब्लो टॉर्च से जलाकर बिगाड़ने की कोशिश की थी। ताकि उसकी पहचान किसी हाल में ना हो सके। आफताब के कबूलनामे में लिखा है कि हम दोनों ने अपने रिश्ते में सुधार करने के लिए ट्रिप का प्लान किया। हम दोनों ट्रिप के लिए 28-29 मार्च 2022 को मुंबई से निकल गए और हरिद्वार पहुंच गए। फिर ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, मनाली और चंडीगढ़ घूमते हुए पार्वती वैली पहुंचे। जहां हमें बद्री नाम का लड़का मिला जिससे हमारी बंबल एप से दोस्ती हुई थी। उसने हमें अपने घर दिल्ली आने के लिए कहा था।
और पढ़िए – जोधपुर में बासी दाल खाने से बिगड़ी सरकारी हॉस्टल के बच्चों की तबीयत, 10 की हालत गंभीर
‘छत्तरपुर पहाड़ी में मकान किराए पर लिया’
हम करीब एक सवा महीने घूमने के बाद मई 2022 के पहले हफ्ते लगभग दिनांक 05/05/2022 को बद्री के घर छत्तरपुर पहाड़ी दिल्ली पर पहुंचे थे। हम उसके घर पर करीब आठ-दस दिन रुके थे। वहां भी मेरे और श्रद्धा के बीच झगड़ा हुआ था। मेरे और श्रद्धा के बीच में अक्सर झगड़ा होने के कारण बद्री ने हमें अपने घर से जाने को कहा। इसके बाद करीब दो दिन बाद कहीं और रुककर 16 मई 2022 से हम दोनों ने ब्रोकर राहुल रॉय के जरिये छत्तरपुर पहाड़ी में मकान किराए पर ले लिया और रहने लगे।
हमेशा छुटकारा पाने के लिए किया मर्डर
आफताब ने बताया कि हमारा काफी झगड़ा होता था। मैंने हमेशा से छुटकारा पाने के लिए उसको अपने रास्ते से हटाने के लिए ठान लिया। उसको जान से मारने के लिए उसको पकड़ कर फर्श पर गिरा लिया। उसकी छाती पर बैठकर अपने दोनों हाथों से कसकर उसका गला दबाये रखा। जब तक वह मर नहीं गई।
इसके बाद उसकी डेड बॉडी को बाथरूम में छिपा दिया। फिर मैंने उसकी डेड बॉडी को डिस्पोज़ करने के लिए उसकी डेड बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े करके किसी बड़े ब्रीफकेस में डालकर कहीं फेंक आने की प्लानिंग की। 60 फूटा रोड छत्तरपुर पहाड़ी से एक हार्डवेयर की दुकान नंबर 652 से एक हथौड़ा एक आरी और उसकी तीन ब्लेड खरीदी। घर पर आकर श्रद्धा की डेड बॉडी के दोनों हाथ के कलाई आरी से काटकर एक पॉलिथीन में बाथरूम में ही रख दी थी।
और पढ़िए – CBI की बड़ी कार्रवाई, तेलंगाना के CM KCR की बेटी के पूर्व सहयोगी को किया गिरफ्तार
‘डेड बॉडी को काटकर डिस्पोज़ करने के लिए प्लानिंग की’
आफताब ने बताया-मैंने 25 हजार रुपये में एक फ्रिज खरीदा था। फ्रिज मेरे पते पर उसी दिन शाम को दुकानदार ने भिजवा दिया था। शाम को मैंने कुछ बॉडी पार्ट ट्रैश बैग में डाल कर पैक किए थे और कुछ बॉडी पार्ट्स को फ्रिज के फ्रीजर में रख दिया। बॉडी पार्ट्स को काटने के बाद फैले खून को साफ करने के लिए मैंने तभी शॉपिंग एप से टायलट क्लीनर, ब्लीच, हैंडवॉश और बाकी सामान खरीदा। सामान की डिलीवरी होने पर मैंने फैले हुए खून को साफ कर दिया था। दिनांक 20।05।2022 को मैंने डेड बॉडी को काटकर डिस्पोज़ करने के लिए प्लानिंग के तहत मैंने महरौली मार्किट से एक बड़ा ब्रीफकेस लाल रंग का भी खरीदा था, ब्रीफकेस में बॉडी डिस्पोज़ करते वक्तत ब्रीफकेस भारी हो गया था। इसके बाद बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े जंगल में अलग-अलग जगह पर फेंकने की दुबारा प्लांनिंग की।
‘हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर सड़क पर डाल दिया’
आफताब ने बताया-मैंने लाश के टुकड़ों को पेट्रोल से जलाया और कई हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर उसके पाउडर को 100 फूटा सड़क पर डाल दिया। श्रद्धा की बॉडी के कुछ पार्ट पॉलिथीन में डालकर 60 फुटा रोड छत्तरपुर पहाड़ी पर रखे एक डस्टबिन में डाल दिए। उसके कुछ अन्य बॉडी पार्ट्स को छत्तरपुर पहाड़ी के श्मशान घाट के पास वाले जंगल, रेन बसेरा उत्तरपुर एन्क्लेव के पीछे जंगल, गुरुग्राम की तरफ जाने वाले एमजी रोड और छत्तरपुर पहाड़ी के पास जंगल में फेंका था। इनमें कई को सबूत खत्म करने के मकसद से पेट्रोल डालकर जला दिया था। वारदात के करीब तीन चार महीनों बाद उसके सिर को छत्तरपुर एन्क्लेव के जंगल में फेंक दिया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
52 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
58 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines