Shraddha murder case: श्रद्धा वाकर हत्या मामले में एक बड़े अपडेट आया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उनके द्वारा बरामद किए गए बालों और हड्डियों के नमूने श्रद्धा से मेल खाते हैं। दिल्ली पुलिस को श्रद्धा मर्डर केस में महरौली के जंगल से बाल और हड्डियां मिली थीं। इनका मिलान कराने के लिए डीएनए (DNA) जांच को सैंपल हैदराबाद लैब भेजे गए थे।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि महरौली के वन क्षेत्र में पाए गए नमूनों की माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट और हैदराबाद में सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग डायग्नोस्टिक (सीडीएफडी) में परीक्षण के लिए भेजी गई है, जो पीड़िता के पिता और भाई से मेल खाती है।
और पढ़िए –फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला शख्स हुआ बैन, शिकायत के बाद एयर इंडिया लिया एक्शन
डीएनए जांच का रिपोर्ट आया सामने
हड्डी और बालों के नमूने “डीएनए माइट्रोकॉन्ड्रियल प्रोफाइलिंग” के लिए हैदराबाद भेजे गए थे क्योंकि शरीर के अंगों से डीएनए नहीं निकाला जा सकता था। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, “माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट में श्रद्धा वॉकर के साथ बाल और हड्डी के नमूने के मिलान की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस को सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स से रिपोर्ट मिल गई है।”
आफताब पर हत्या करने का आरोप
श्रद्धा को कथित तौर पर उनके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने मार डाला था। आफताब ने हत्या के बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए और एक रेफ्रिजरेटर खरीदा और शरीर के टुकड़ों को उसमें रख दिया। वो रात में 18 दिनों तक किए टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंकता रहा।
पुलिस ने पहले कहा था कि आफताब, जिसने श्रद्धा की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कबूल की। गौरतलब है कि फिलहाल दिल्ली पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है। नवंबर में श्रद्धा के पिता पालघर (महाराष्ट्र) निवासी विकाश मदन वालकर ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
5 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
58 mins agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines