Dispute In NDA After Oath Taking : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ 71 नेताओं ने भी शपथ ली थी। इनमें से 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री बने हैं। अब सोमवार को एनडीए में घमासान होने की खबर सामने आई है। दरअसल, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के एक सांसद ने कहा है कि पार्टी को कैबिनेट मंत्री का पद मिलना चाहिए।
महाराष्ट्र की मावल लोकसभा सीट से शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे ने इसे लेकर खुलकर नाराजगी जताई है। बारणे ने कहा कि जिनका1-1 सांसद है वो कैबिनेट मंत्री बने, हमें राज्य मंत्री क्यों? शिव सेना के स्ट्राइक रेट को देखते हुए हमें कैबिनेट मंत्री पद दिया जाना चाहिए था। बता दें कि नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शिवसेना के प्रतापराव जाधव को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। बता दें कि पार्टी ने महाराष्ट्र की 7 सीटों पर जीत हासिल की है।
अजित पवार की एनसीपी भी है नाराज
शिवसेना की ओर से यह नाराजगी सामने आने से पहले एनसीपी के अजित पवार गुट ने भी कैबिनेट मंत्री का पद मांगा था। भाजपा ने उन्हें राज्य मंत्री पद देने की पेशकश की थी लेकिन अजित पवार ने इससे इनकार कर दिया था। अजित पवार की एनसीपी भी एनडीए की सहयोगी है। राज्य मंत्री पद के ऑफर को अजित पवार और प्रफुल पटेल ने डिमोशन बताते हुए स्वीकार करने से मना कर दिया था। कुल मिलाकर देखें तो केंद्र में एनडीए की सरकार बन तो गई है लेकिन उसके साथियों में सब ठीक चलता नहीं दिख रहा।
संबंधित खबरें
'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
11 mins agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
1 hr agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
3 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
6 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हरियाणा CM, 48 विधायक भी हैं साथ
10 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
11 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
21 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines