Shivraj Singh Chouhan And Farmers Meeting : चंडीगढ़ में केंद्र सरकार और किसानों के बीच शनिवार को बैठक हुई, जिसमें एमएसपी की गारंटी समेत किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बेहद ही सौहार्दपूर्ण माहौल में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। बैठक के बाद पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अच्छी खबर की तारीख बताई।
किसान नेताओं के साथ बैठक के बाद पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि किसानों ने एक ही मांग की है कि एमएसपी की लीगल गारंटी होनी चाहिए। फसलों पर जो भाव केंद्र सरकार तय करती है, उस पर लीगल गारंटी होनी चाहिए, केंद्र सरकार के साथ बैठक में इसी मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट में टूटी सीट; शिवराज सिंह चौहान की शिकायत पर एक्शन, DGCA ने एयर इंडिया से मांगा जवाब
अगली बैठक में अच्छी खबर मिलने की उम्मीद : हरपाल सिंह चीमा
उन्होंने आगे कहा कि बैठक एमएसपी की कानूनी गारंटी पर केंद्रित रही। सभी किसान नेताओं ने इसके लिए अपने-अपने विचार रखे। अच्छे माहौल में चर्चा हुई। यह एक अच्छी चर्चा थी और चर्चा सकारात्मक रहेगी। उम्मीद है कि 19 मार्च को होने वाली अगली बैठक में अच्छी खबर आ सकती है।
किसानों के साथ अच्छी चर्चा हुई : शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान नेताओं की बात को ध्यान से सुना है और अच्छी चर्चा हुई है। यह चर्चा जारी रहेगी और अगली बैठक 19 मार्च को चंडीगढ़ में होगी। आपको बता दें कि चंडीगढ़ में किसान संगठन के साथ बैठक से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान नेता जगजीत डल्लेवाल से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और उनका हालचाल पूछा। किसानों की बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री शिवराज की छत्तीसगढ़ में 3 लाख नए आवास बनाने की घोषणा; बोले- तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगे
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
2 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
3 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
4 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
5 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
17 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines