Shiv sena MP Sanjay Raut on RSS Leader Indresh Kumar Statement: लोकसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिलने और 400 पार के नारे के फेल होने के बाद विपक्ष लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहा है। विपक्ष को आरएसएस का साथ भी मिल रहा है। ताजा बयान शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत से जुड़ा है। संजय राउत ने कहा कि आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने सही कहा है बीजेपी अहंकार के कारण ही चुनाव हार गई।
महाराष्ट्र सरकार के वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ का फंड देने के फैसले पर विश्व हिंदू परिषद के विरोध को लेकर संजय राउत ने कहा कि कर लीजिए आंदोलन किसने रोका है आपको। यह आपकी सरकार है। आपके ही लोगों ने यह फैसला किया है। वहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल के बयान पर उन्होंने कहा कि गुलाम ज्यादा नहीं बोलते हैं। उन्हें पता है कितनी बात कहनी है। अगर वो कहेंगे तो उनकी फाईल खुल जाएगी। महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता छगन भुजबल ने कहा था कि हमें लोकसभा चुनाव के लिए 48 सीटों में से केवल 4 सीटें दी गईं।
इंद्रेश कुमार ने ये कहा था
बता दें कि गुरुवार को जयपुर के कानोता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि भाजपा को भगवान राम ने अहंकार का दंड दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम सभी के साथ न्याय करते हैं। जिन लोगों ने राम की भक्ति की थी उनमेें अहंकार आ गया था। इसलिए उन लोगों को जो शक्ति मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिली। इंद्रेश कुमार ने आगे कहा कि अहंकार के कारण भगवान ने उनको मिलने वाली उस ताकत को रोक दिया और वे 240 सीटों पर ही रुक गए।
ये भी पढ़ेंः ‘BJP को राम ने अहंकार का दंड दिया…’ लोकसभा चुनाव नतीजों पर RSS नेता ने सुनाई खरी खोटी
ये भी पढ़ेंः ‘काम करें…अहंकार नहीं पालें…’ मोदी की शपथ के बाद RSS की पहली प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
6 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
11 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
11 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines