Shirdi Sai Baba Mandir: दुनियाभर के करोड़ों साईं भक्तों की आस्था का केंद्र शिर्डी स्थित श्री साईंबाबा संस्थान चर्चा में आ गया है। दरअसल दानदाताओं के लिए सेवा और सुविधाओं में बड़ा बदलाव करते हुए एक संशोधित दान नीति लागू की गई है। इस नई योजना को संस्थान की समिति की मंजूरी मिल चुकी है। इसके तहत अब दानदाताओं को उनकी दान राशि के अनुसार विशेष सुविधाएं और सम्मान प्रदान किया जाएगा।
दानदाताओं को जीवन भर मिलेगी वीवीआईपी दर्शन की सुविधा
बता दें कि संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य साईं भक्तों को अधिक सम्मान और व्यवस्थित सेवा देना है। इसमें दर्शन करना, आरती पास, प्रसाद, पूजा कूपन, साई साहित्य, और सन्मानचिन्ह जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यही नहीं जो बड़े दानदाता होंगे उन्हें जीवन भर वीवीआईपी दर्शन और साईं बाबा को वस्त्र अर्पण का विशेष अवसर भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli संन्यास लेने के बाद संत प्रेमानंद से मिले, पत्नी अनुष्का संग लिया आशीर्वाद
क्या है संशोधित दान सुविधा योजना?
₹10,000 से ₹24,999 तक के दान पर: 5 लोगों के लिए एक बार का आरती पास, 5 उदी प्रसाद पैकेट और 1 लड्डू प्रसाद पैकेट।
₹25,000 से ₹50,000 तक के दान पर: दो बार के लिए आरती/दर्शन पास, 3डी पॉकेट फोटो, 5 उदी पैकेट, 1 साई सच्चरित्र, 2 लड्डू प्रसाद पैकेट।
₹50,001 से ₹99,999 तक के दान पर: 2 वीवीआईपी आरती पास, सम्मान चिन्ह, 5 उदी पैकेट, साई सच्चरित्र, 2 लड्डू प्रसाद।
₹1 लाख से ₹9.99 लाख तक के दान पर: पहले वर्ष में 2 और बाद के वर्षों में प्रति वर्ष 1 वीवीआईपी पास, साल में एक बार निःशुल्क दर्शन, शॉल सम्मान, 3डी फोटो, पूजा कूपन, भोजन पास, वस्त्र और प्रसाद भेंट।
₹10 लाख से ₹50 लाख तक के दान पर: हर वर्ष 2 वीवीआईपी आरती पास, एक बार प्रोटोकॉल दर्शन, साईं बाबा को वस्त्र अर्पण, वस्त्र भेंट, साईं मूर्ति, पूजा कूपन, भोजन पास।
₹50 लाख से अधिक के दान पर: आजीवन हर वर्ष 3 वीवीआईपी आरती पास, 2 प्रोटोकॉल दर्शन पास, वस्त्र अर्पण एवं भेंट, साईं मूर्ति, सम्मान चिन्ह और भोजन पास।
इसके पीछे क्या है संस्थान का प्रयास?
संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि इस योजना के तहत श्रद्धालुओं का अधिक सुसंस्कृत और सम्मान पूर्वक स्वागत करने का संस्थान का प्रयास है। भक्तजन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: PM मोदी के संबोधन पर पाकिस्तानी अखबार ने क्या-क्या छापा? ऑपरेशन सिंदूर पर भी उठाए सवाल
संबंधित खबरें
ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
11 mins agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
17 mins agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
23 mins agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
29 mins ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
7 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
8 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
12 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines