हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हम कितने भाग्यशाली हैं' इजराइल-हमास युद्ध के बीच शेहला रशीद का X पोस्ट

Shehla Rashid Post Amid Israel-Hamas War Says How Lucky We Are: नरेंद्र मोदी सरकार की मुखर आलोचक रहीं राशिद ने हाल ही में कश्मीर में शासन समेत कई मुद्दों पर केंद्र का समर्थन किया है।

विज्ञापन

Shehla Rashid Post Amid Israel-Hamas War Says How Lucky We Are: इजराइल-हमास युद्ध के बीच JNU की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद ने एक्स पोस्ट कर कहा है कि हम कितने भाग्यशाली हैं। शेहला ने अपने पोस्ट के जरिए कश्मीर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार और सुरक्षा बलों को धन्यवाद दिया।

शेहला ने लिखा कि मिडिल ईस्ट की घटनाओं को देखते हुए, आज मुझे एहसास हुआ कि हम भारतीय होने के नाते कितने भाग्यशाली हैं। भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने हमारी सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया है। भारतीयों को वतन वापस लाने और कश्मीर में शांति के लिए @pmoindia @HMOIndia @manojcinha_ @adgpi @ChinarcorpsIA को धन्यवाद।

https://twitter.com/Shehla_Rashid/status/1713085727892983875

विज्ञापन

2016 में चर्चा में आईं थीं शेहला रशीद

शेहला ने कहा कि सुरक्षा के बिना शांति असंभव है, जैसा कि मध्य पूर्व संकट ने दिखाया है। भारतीय सेना के साथ-साथ सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के बहादुर कर्मियों ने कश्मीर में दीर्घकालिक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जबरदस्त बलिदान दिया है। बता दें कि राशिद 2016 में जेएनयू के आसपास हुई उस घटना के दौरान प्रमुखता से उभरी थीं, जब कई छात्र नेताओं को कथित तौर पर राष्ट्र-विरोधी नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

कई मुद्दों पर भाजपा सरकार के फैसलों का किया है समर्थन

एक समय नरेंद्र मोदी सरकार की मुखर आलोचक रहीं राशिद ने हाल ही में कश्मीर में शासन समेत कई मुद्दों पर केंद्र का समर्थन किया है। इससे पहले, जुलाई में, उन्होंने जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने और पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के 2019 के कदम को चुनौती देने वाली अपनी याचिका वापस ले ली थी। राशिद ने ये भी कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार और जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन के तहत कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड में सुधार हुआ है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola