Shatrughan Sinha Statement Ayodhya Ram Mandir : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। अब नेता और उम्मीदवार भी अपने-अपने क्षेत्रों में वोटरों को साधने में जुट गए हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने संसदीय क्षेत्र आसनसोल में लोगों को संबोधित करते हुए राम मंदिर के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है।
बॉलीवुड एक्टर और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले भी लोग अयोध्या जा रहे थे, क्या बिना प्राण प्रतिष्ठा के लोग जा रहे थे। राम मंदिर को लेकर खूब प्रचार किया गया, लेकिन नतीजा क्या हुआ। मैं दुख के साथ कह रहा हूं कि काफी प्रचार-प्रसार के बाद पहले दिन पांच लाख लोग राम मंदिर पहुंचे। आपने प्राण प्रतिष्ठा में देखा होगा कि किसान, गरीब और आम आदमी नहीं थे।
यह भी पढ़ें : UP Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक साधे जातीय समीकरण
प्राण प्रतिष्ठा में आए थे धन्ना सेठ
उन्होंने कहा कि मैं पार्टी (BJP) में बहुत साल तक रहा और वर्करों को अच्छी तरह से जानता हूं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन बड़े-बड़े धन्ना सेठ आए थे। बड़े कॉरपोरेट हाउस और कलाकारों को बुलाया गया, लेकिन आम आदमी को नहीं बुलाया गया। काफी प्रचार के बावजूद पहले दिन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पांच लाख लोग आए थे, दूसरे और तीसरे दिन संख्या कम होने कर 3 लाख हो गई। उसके दो-तीन के बाद 2 लाख पर आ गई। उसके दो-तीन दिन के बाद सिर्फ 5, 10, 20 हजार लोग आ रहे हैं। जहां शंकाराचार्य नहीं पहुंचे, मंदिर का निर्माण पूरा नहीं है। उन्होंने वहां सिर्फ अपनी पब्लिसिटी की।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, भाजपा ने आसनसोल से दिया था टिकट
शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी-योगी सरकार पर साधा निशाना
आपको बता दें कि यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इस समारोह में देश के कई दिग्गज नेता और बड़े-बड़े लोग बुलाए गए थे। इसे लेकर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी-योगी सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
12 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines