कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर पार्टी की बड़ी बैठक से नदारद दिखे. बजट सत्र से पहले सोनिया गांधी के घर पर कांग्रेस की अहम बैठक हुई है. इसमें संसद में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता इसमें शामिल हुए थे. इन नेताओं में पी चिदंबरम, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी और मनीष तिवारी भी शामिल हैं. लेकिन शशि थरूर नजर नहीं आए.
इस वक्त थरूर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होने दुबई में गए हैं. वह देर रात तक दिल्ली लौट आएंगे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जहां तक मीटिंग में शामिल न होने की बात है, तो न्योता कल या परसों ही आया था, तब तक मेरे ट्रैवल प्लान फाइनल हो चुके थे. पार्लियामेंट सेशन के लिए मैंने दुबई से सीधे दिल्ली का टिकट बुक कर लिया था.’
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के कार्यक्रम में क्यों नाराज हुए शशि थरूर? केरल कांग्रेस की मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘मुझे जो भी मुद्दे उठाने हैं, मैं उन्हें सीधे पार्टी लीडरशिप तक पहुंचाऊंगा. इसमें कोई शक नहीं है कि मुझे वह मौका मिलेगा, खासकर इसलिए क्योंकि पार्लियामेंट सेशन के दौरान सब लोग साथ होंगे.’
पिछले चार दिनों में यह दूसरी बार है कि वह पार्टी की अहम बैठक से गायब रहे. पिछले हफ्ते उन्होंने केरल विधानसभा चुनावों पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था. जबकि थरूर साल 2009 से तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा MP हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शशि थरूर राहुल गांधी से उन्हें ‘उचित सम्मान’ न मिलने पर वह पार्टी से नाराज चल रहे हैं. वह नवंबर से दिसंबर के बीच पार्टी की तीन बैठकों में शामिल नहीं हुए.
यह भी पढ़ें : पार्टी छोड़ने को लेकर शशि थरूर से पूछा गया सवाल, जानिए- कांग्रेस सांसद ने दिया क्या जवाब
बता दें, केरल में उनके माकपा (CPIM) में शामिल होने की अफवाहें भी उड़ रही हैं. हालांकि, इसे लेकर कोई भी स्पष्ट टिप्पणी नहीं आई है. कई बार पीएम मोदी और भाजपा की तारीफ करने पर भी वह निशाने पर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने भाजपा में शामिल होने की खबरों को कई बार सिरे से खारिज किया है.
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 hr ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
1 hr ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
1 hr agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
8 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
9 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines