Sugar Cosmetics CEO on Kolkata Case: सुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ और सहसंस्थापक विनीता सिंह ने अपने बेटे के स्कूल बस से जुड़े नियमों की कड़ी आलोचना की है। दरअसल स्टार सीआईओ के बेटे के स्कूल ने यह नियम लागू किया है कि स्कूल बस की शुरुआती सीटों पर लड़कियां नहीं बैठेंगी। स्कूल की कोशिश है कि इससे लड़कियां ड्राइवर्स के संपर्क में नहीं रहेंगी और कम से कम कॉन्टैक्ट रहेगा। 41 वर्षीय बिजनेस वुमन ने इस नियम को सुविधाजनक करार दिया है, जो लड़कियों पर ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंध लगाता है।
विनीता सिंह ने स्कूल के नए नियमों की तुलना बंगाल सरकार के उस आदेश से की है, जिसमें नाइट ड्यूटी से महिला डॉक्टरों को दूर रखने की बात की गई है। कोलकाता में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर की घटना के बाद बंगाल सरकार ने यह फैसला किया है। रात की ड्यूटी में महिला डॉक्टर लंबी शिफ्ट के बाद सेमिनार हॉल में आराम करने के लिए गई थीं, जहां उनकी रेप के बाद हत्या कर दी गई।
बंगाल सरकार की गाइडलाइन
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में विनीता सिंह ने लिखा कि ‘मेरे बेटे के स्कूल में एक नया नियम लागू किया गया है, जहां लड़कियों को स्कूल बस की शुरुआती सीटों पर बैठने से बैन कर दिया गया है। ताकि लड़कियों का बस ड्राइवर्स के साथ कम से कम संपर्क हो। यह मुझे बंगाल सरकार की नई गाइडलाइन की याद दिलाता है कि जहां तक संभव हो महिला डॉक्टर को नाइट ड्यूटी नहीं देनी है।’
विनीता सिंह ने कहा कि यह एक सुविधाजनक फैसला है, और जल्द ही पूरे देश के स्कूल इसे लागू कर देंगे। शार्क टैंक इंडिया की पूर्व जज ने लिखा, ‘अगले महीने से देश के सभी स्कूल वहीं करेंगे जो सबसे आसान है। लड़कियों पर हजारों प्रतिबंध लगा दो क्योंकि लड़के तो लड़के हैं।’
‘महिलाएं नहीं चाहती ऐसा बदलाव’
विनीता सिंह ने कहा, ‘नए नियम महिलाओं की आजादी को और खत्म करेंगे। आखिरकार हम महिलाओं के लिए एक ऐसा पिजड़ा बना सकते हैं, जैसा शार्क पर रिसर्च के लिए इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि मेन विल बी मेन! (मर्द तो मर्द हैं!) महिलाएं इस तरह का बदलाव नहीं चाहती हैं।’
विनीता सिंह ने सवाल उठाते हुए लिखा कि ‘छोटी बच्चियों के परिजन ऐसे ही डर में जीते हैं और प्रोटेक्टिव होते हैं। सांस्थानिक तौर पर प्रतिबंध लगाकर क्या हम इसे और नहीं बढ़ा रहे हैं। हर अतिरिक्त प्रतिबंध युवा लड़कियों के लिए एक मैसेज है कि अपनी सुरक्षा के लिए वे समानता की चाह भी नहीं कर सकती। समानता और अवसरों का लाभ उन्हें सिर्फ छूट के तौर पर दी जाएगी।’
उन्होंने कहा कि दो लड़कों के पैरेंट्स के नाते मैं चाहती हूं कि जिम्मेदारी का बोझ हम पर होना चाहिए। समय आ गया है कि हम अपने बेटों को एक ऐसी परवरिश दें कि वे समानता, सम्मान और सहमति को समझ सकें। अगर किसी तरह का कहीं बैन होना चाहिए तो वह लड़कों पर होना चाहिए, ताकि वह किसी भी तरह से लक्ष्मण रेखा को पार न करें, जिससे कि बुरा व्यवहार उनकी आदत बन जाए। पिजड़े शिकारियों के लिए होते हैं शिकार के लिए नहीं!
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
9 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines