Atiq Ashraf Murder: गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर एनसीपी चीफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार मंगलवार को मुंबई में एक इफ्तार पार्टी में शामिल थे। पवार ने कहा कि एक देश संविधान और कानून के अनुसार चलता है। अगर सत्ताधारी ताकतें संविधान और कानून की अनदेखी करके कदम उठाने की आदत डालती हैं, तो हम गलत रास्ते पर चले जाएंगे।
शरद पवार ने कहा कि कानून और संविधान को भूलकर कानून को हाथ में लेकर कदम उठाने की बात की जाती है और अगर ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जाती है तो यह देश के लिए ठीक नहीं है। बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ अहमद की शनिवार को प्रयागराज में चिकित्सकीय जांच के दौरान हत्या कर दी गई थी। इससे पहले उत्तर प्रदेश के झांसी में एक मुठभेड़ में अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया था।
और पढ़िए – ‘सेब की तुलना संतरे से नहीं कर सकते…’, Bilkis Bano Case में SC ने गुजरात सरकार से पूछा- दोषियों को क्यों छोड़ा?
14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं शूटर्स
जिला अदालत ने तीनों शूटर अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी को रविवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मंगलवार को अतीक और अशराफ की हत्या का संज्ञान लिया और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और प्रयागराज के आयुक्त को नोटिस जारी किया। एनएचआरसी ने राज्य पुलिस को चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
1 hr agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 hr agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
1 hr agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
10 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
10 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
12 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
14 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
14 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
16 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines