Shama Mohamed on Mohamed Shami Enegry Drink Controversy: कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर विवादित टिप्पणी की थी। वहीं अब शमा मोहम्मद ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर भी बयान दिया है। हालांकि इस बार शमा, शमी के समर्थन में उतर आई हैं। मोहम्मद शमी का साथ देते हुए शमा मोहम्मद ने कहा कि इस्लाम एक बहुत ही वैज्ञानिक धर्म है।
शमी पर उठे सवाल
दरअसल मंगलवार को दुबई में ऑस्ट्रेलिया वर्से इंडिया का सेमिफाइनल मैच देखने को मिला। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दे डाली। ऐसे मे जहां एक तरफ भारतीय टीम की जीत की सराहना हो रही थी, तो दूसरी तरफ मोहम्मद शमी कुछ लोगों के निशाने पर आ गए। खेल के बीच में शमी को एनर्जी ड्रिंक पीते हुए देखा गया था। शमी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होने लगी। कुछ मुस्लिम कंट्टरपंथियों ने इसे लेकर शमी पर गुस्सा निकाला और रमजान के पाक महीने में रोजा न रखने के लिए उनकी आलोचना की।
यह भी पढ़ें- Rohit Sharma के बाद अब Kangana Ranaut टार्गेट पर, देखें Shama Mohammad का शेयर्ड पोस्ट
शमा मोहम्मद ने दिया साथ
रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाने वाली शमा अब शमी का साथ दे रही हैं। शमा का कहना है कि इस्लाम में रोजे रखने के भी कुछ अपवाद मौजूद हैं। खासकर ट्रैवलिंग या सेहत को ध्यान में रखते हुए रोजा छोड़ा जा सकता है। शमा ने कहा कि रमजान के दौरान रोजा से जुड़ी कुछ जरूरी बातें हैं। जब हम सफर कर रहे होते हैं, तो रोजा रखने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। मोहम्मद शमी भी ट्रैवल कर रहे थे और वो अपने घर पर नहीं थे। वो एक ऐसा खेल खेलते हैं, जिसमें उन्हें जोरों की प्यास लगती है। कोई नहीं कहता कि खेल के दौरान भी रोजा रखो। इस्लाम बहुत वैज्ञानिक धर्म है।
क्या कहता है कुरान?
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद राशिद फरंगी माहिल का भी कहना है कि कुरान इसकी अनुमति देती है। अगर कोई शख्स सफर में है, तो वो रोजा रखना अवॉयड कर सकता है। अल्लाह ने कुरान में साफ लिखा है कि तबीयत खराब होने पर या सफर के दौरान रोजा छोड़ा जा सकता है। मोहम्मद शमी भी सफर कर रहे थे। ऐसे में उन पर सवाल खड़े करने का अधिकार किसी को नहीं है।
शमा का विवादित बयान
बता दें कि इससे पहले शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को मोटा करार देते हुए टीम से निकालने की बात की थी। शमा का यह बयान विवादों में था। कांग्रेस पार्टी ने भी शमा के बयान से पल्ला झाड़ लिया था। मगर मंगलवार को सेमीफाइनल में जीत हासिल करने के बाद शमा के तेवर बदल गए और उन्होंने टीम को जीत की बधाई भी दी।
यह भी पढ़ें- Rohit Sharma को ट्रोल करने वाली ने बांधे तारीफों के पुल, शमा मोहम्मद के अचानक बदले सुर
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
44 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
4 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines