हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Shaik Sabji की हादसे में मौत, Andhra Pradesh विधान परिषद सदस्य की गाड़ी को दूसरी कार ने मारी टक्कर

Andhra MLC Shaik Sabji Accident: आंध्र प्रदेश के पश्चिमी पूर्वी गोदावरी जिले के निर्दलीय MLC हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Shaik Sabji Andhra Pradesh MLC

Shaik Sabji Andhra Pradesh MLC Died: आंध्र प्रदेश विधान परिषद सदस्य 57 वर्षीय शेख सबजी की मौत हो गई है। वे एक हादसे का शिकार हुए। उनकी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सबजी बुरी तरह घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुए। सबजी एलुरु से भीमावरम जा रहे थे कि रास्ते में पश्चिमी गोदावरी जिले के चेरुकुवाड़ा गांव में उनकी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

 

पश्चिमी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक यू रवि प्रकाश ने हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टक्कर लगने का कारण बैलेंस बिगड़ना है। सबजी एक टीचर थे और पश्चिमी पूर्वी गोदावरी जिले के इकलौते निर्दलीय MLC थे। उनका कार्यकाल 2027 तक के लिए था, लेकिन वे किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। हादसे में उनकी जान चली गई। वहीं मुख्यमंत्री YS जगन मोहन रेड्डी में शेख सबजी की हादसे में मौत पर मौन रखकर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola